फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers showed the way even during the Corona period

कोरोना काल में भी शिक्षकों ने दिखाई राह

Fri, 04 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers showed the way even during the Corona period
शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगी शानू निगम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोरोना संक्रमण काल में जिले के शिक्षकों ने बेहतर प्रयास के साथ छात्र-छात्राओं को राह दिखाने का कार्य किया। ऑनलाइन पढ़ाई के जरिये शिक्षकों ने सूबे में नाम कमाया। राज्य पुरस्कार के लिए भी जिले की शिक्षिका का चयन हुआ है।
मूल रूप से बाराबंकी की रहने वाली शानू निगम गाजियाबाद में रहती है। सिंगौली तगा में वह शिक्षिका हैं। शिक्षिका शानू निगम ने बताया कि ऑनलाइन क्लास प्रणाली को बढ़ाने के लिए शासन द्वारा शिक्षकों की रिकार्डिंग मांगी गई थी। इसमें उनकी चार ऑडियो का चयन किया गया था। बीएसए राजीव रंजन मिश्र पूर्व में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिक्षिका को अक्तूबर 2019 में जिला स्तर पर सम्मानित कर चुके है।
विज्ञापन

दो शिक्षिकाओं की वीडियो का टीवी पर हुआ प्रसारण
फोटो 14 बी व 14 सी
बागपत। जिले की दो शिक्षिकाओं हाईस्कूल सूप की शिक्षिका छवि श्रीवास्तव तथा राजकीय हाईस्कूल मवींकला भावना की शिक्षा संबंधित वीडियो शासन स्तर पर चयनित किया गया था। इन वीडियो टीवी पर प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक ने तैयार कर दी पाठ्यक्रम की पीडीएफ
बागपत। कोरोना काल में पाठ्यक्रम के अभाव में बच्चों को शिक्षण प्रभावित न हो, इसके लिए इदरीशपुर के कंपोज विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास मलिक ने बच्चों को पठन-पाठन कराने के लिए पाठ्यक्रम की पीडीएफ तैयार कर व्हाटसअप के माध्यम से बच्चों को उपलब्ध कराई। इस पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने उनकी पीडीएफ फाइल का विमोचन कर सराहना की थी।
ऑडियो का रेडियो पर प्रसारण के शासन को भेजा
बागपत। शासन ने माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को शिक्षण कराने के लिए व्हाटसअप व यू-ट्यूब के माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू कराया था। एंड्राइड फोन के अभाव में बच्चों का शिक्षण प्रभावित न हो इसके लिए टीवी पर कक्षाओं का प्रसारण शुरू किया गया। इसके बाद रेडियो पर कक्षाओं का प्रसारण कराने के लिए सामाजिक विज्ञान की सहायक अध्यापिका रुबी तथा हिंदी विषय की सहायक अध्यापिका नूतन की ऑडियों का चयन रेडियो पर प्रसारण के लिए भेजा जा चुका है।
लॉकडाउन में शिक्षकों ने निभाई जिम्मेदारी
बागपत। लॉकडाउन में बच्चों को शिक्षण कराने के लिए जिले भर के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने व्हाटसअप व यू-ट्यूब के माध्यम से बच्चों को शिक्षण कराने में अपनी जिम्मेदारी को निभाया। टीवी पर कक्षाओं का प्रसारण होने पर राजकीय हाईस्कूल सूप के प्रधानाचार्य रामनिवास ने गांव में घर-घर जाकर सर्वे किया।
प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने भी निभाई भूमिका
बागपत। लॉकडाउन में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने विद्यालयों में उपस्थित होकर व्हाटसअप पर वर्चुअल क्लास चलाकर बच्चों को शिक्षण कराया। सरकार की योजना के तहत बच्चों को मिलने वाले खाद्यान्न का वितरण एवं कनवर्जन कास्ट के लिए उनके खातों का सत्यापन किया।

सराहनीय रहा शिक्षकों का योगदान
कोरोना महामारी होने के बावजूद जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का बच्चों को शिक्षण कराने का योगदान सराहनीय रहा। शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षण कराने के साथ-साथ शासन की योजनाओं को क्रियान्वयन करने में अहम भूमिका निभाई। अपने कर्तव्यों का ईमानदारी के साथ निर्वाह किया। - राजीव रंजन मिश्र, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed