फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers protest in the Collectorate against the Prerna App

प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Thu, 05 Sep 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest in the Collectorate against the Prerna App
बागपत कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह को ज्ञापन देते शिक्षक - फोटो : BAGHPAT
प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

बागपत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर प्रेरणा एप का विरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्रीय ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह को सौंपा। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

कलक्ट्रेट में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक इकट्ठा हुए। यहां पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रेरणा एप का विरोध कर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि एप पर सेल्फी के माध्यम से प्रदेश के शिक्षकों की उपस्थित संबंधित आदेश वापस लिए जाए, क्योंकि इससे निजता का हनन है। पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों को वेतन मान 17140 और प्रधानाध्यापक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का वेतनमान 18150 किया जाए, राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सा सुविधा, मृतक आश्रितों को योग्यतानुसार लिपिक या शिक्षक पर नियुक्ति, ऐसा न करने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पद पर नियुक्ति, बीमा राशि पांच लाख, सेवानिवृत्ति के बाद पारिवारिक पेंशन, राज्य कर्मचारियों की भांति सभी सुविधाएं, समायोजन के लिए एक तरह का शासनादेश, संविलियन के आधार पर समाप्त हो रहे प्रधानाध्यापकों के पद को प्रतिबंधित करें, रिक्त पदों पर सापेक्ष पदोन्नति, निरीक्षण विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों से कराए, स्वैच्छिक स्थानांतरण के आदेश करें, शिक्षकों को एमडीएम, स्वेटर वितरण सहित ऐसे कार्यों से मुक्त किया जाए, स्कूल में सफाई कर्मचारी की व्यवस्था, पूर्व में मिल रहे परिवार नियोजन प्रोत्साहन भत्ता को पुन: बहाल करें सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री से को पूरा करने की मांग की। इसमें संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिला मंत्री राजीव कुमार, नवनीत चौधरी, अश्वनी नेन, अरविंद्र कुमार, अतुल आत्रे, तपेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, दिलबाग चौधरी, उमेश कुमार, नीलम, सत्यपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed