{"_id":"5e10d13a8ebc3e87a7629043","slug":"teachers-met-dios-baghpat-news-mrt461969916","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस से मिले शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस से मिले शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के शिक्षक शनिवार को डीआईओएस ओमदत्त सिंह से मिले। बताया कि नियमों को ताक पर रखकर तत्कालीन डीआईओएस ने वेतन रोक दिया था। एक जनवरी से सभी शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर आंदोलन किया हुआ है। चेतावनी दी कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब कार्य बहिष्कार रहेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर पहुंचे शिक्षकों ने बताया कि बड़ौत के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में नौ शिक्षकों को वेतन नहीं दिया गया है। तत्कालीन डीआईओएस ने नियमों को ताक पर रखकर वेतन रोकने का आदेश दिया था। पूर्व में चार जनवरी तक वेतन भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष बल्लभ सिंह शर्मा भी शिक्षकों के बीच पहुंचे और कहा कि झूठी शिकायतों के आधार पर वेतन रोकने का कोई नियम नहीं है। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रयागराज डॉ महेंद्र देव से वार्ता हो चुकी है। उन्होंने बताया कि निदेशालय प्रयागराज में दो दिन का अवकाश होने की स्थिति में छह जनवरी को नौ शिक्षकों के बारे में वेतन भुगतान का आदेश भेज देंगे। निर्णय लिया गया कि छह जनवरी को छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए चार घंटे कार्य करने के बाद धरना देकर विरोध प्रकट करेंगे। मनमोहन सिंह, अजय राज शर्मा, दिनेश जैन, राजीव जैन, पीयूष जैन, सौरभ जैन, विनोद जैन, प्रदीप शर्मा, रीता कौशिक, टीना जैन, रीमा जैन, नवीन वर्मा, डॉ. अरविंद त्रिपाठी, प्रतीक जैन, आशीष जैन, आकाश जैन उपस्थित रहे।