{"_id":"5fb556958ebc3e5fa3001d6f","slug":"teachers-found-absent-in-inspection-salary-cut-baghpat-news-mrt511421593","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गैर हाजिर मिले शिक्षक, वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गैर हाजिर मिले शिक्षक, वेतन काटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषद्ीय विद्यालयों के शिक्षक अभी भी त्यौहारों की खुमारी में हैं। काफी शिक्षक दीपावली के बाद स्कूल ही नहीं पहुंच रहे हैं। इसकी सच्चाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किए गए स्कूलों के निरीक्षण में सामने आ गई। कई स्कूलों से शिक्षक गैर हाजिर मिले। बीएसए ने ऐसे सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काट दिया है। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने ने बुधवार को विद्यालय हसनपुर मंसूरी, प्राथमिक विद्यालय नूरपुर मुजाविदा, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो सांकरौद व प्राथमिक विद्यालय सांकरौद का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय हसनपुर मंसूरी के प्रधानाध्यापक कृष्णकुमार, सहायक अध्यापिका बीना शर्मा, राजन श्री, अलका प्रभाकर, शिखा गुप्ता, शोभना अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय नूरपुर मुजाहिदा में विद्यालय की इंचार्ज अनिता, अन्नु कुमारी व प्राथमिक विद्यालय नंबर दो सांकरौद में प्रधानाध्यापक राजेश, सहायक अध्यापक रीना राणा अनुपस्थित मिली। बीएसए ने अनुपस्थित मिलने वाले सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए। वहीं प्राथमिक विद्यालय नंबर एक सांकरौद के शिक्षक ध्यानाकर्षण शिक्षण संग्रह व प्रेरणा सूची तालिका के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाए। बीएसए ने शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दी गई। इसके अलावा विद्यालय में मल्टीपल हैंडवॉश, शौचालयों में टायल लगवाने व पानी की आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए।