{"_id":"65ff5f3a5faf0bcfb702eb37","slug":"teachers-boycotted-evaluation-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-111245-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शिक्षकों ने किया मूल्यांकन का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शिक्षकों ने किया मूल्यांकन का बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शिक्षकों ने शनिवार को मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। उन्होंने शिक्षक की हत्या के आरोपी सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मांग जल्द पूरी न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी।
शिक्षकों का कहना था कि 18 मार्च को मुजफ्फरनगर में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की सिपाही ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके विरोध में शिक्षकों ने 19 मार्च को मूल्यांकन का सांकेतिक बहिष्कार कर सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, मृतक आश्रित को सहायता धनराशि, मृतक आश्रित को सरकारी नौकरी और पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग की गई थी। शिक्षकों ने तीन दिन में मांग पूरी न होने पर 22 मार्च को मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी।
शनिवार को जिले में श्री यमुना इंटर कालेज और गांधी विद्यालय खेकड़ा में शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द ही मांगें पूरी न होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी। बाद में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने केंद्र पर पहुंचकर शिक्षकों को समझा-बुझाकर मूल्यांकन कार्य शुरू कराया। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चौहान, योगेंद्र शर्मा, मुकेश राज शर्मा, मनीष गौतम, डॉ. रेखा सिंह, शिल्पी, अनुपमा, राखी सहित अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रही।