फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teacher kept crying in Kotwali, police chased away

कोतवाली में रोती रही शिक्षिका, पुलिस ने भगाया

Sun, 27 Mar 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teacher kept crying in Kotwali, police chased away
शिक्षिका का आरोप-पड़ोसी चार बच्चों का पिता करता था छेड़छाड़, विरोध किया तो छोटे भाई को झूठे केस में फंसाया
विज्ञापन

बड़ौत। नगर निवासी एक शिक्षिका व उसकी बहन रविवार को कोतवाली में रोती-बिलखती रहीं। वहीं, कोतवाली पुलिस ने एक न सुनी तथा उन्हें धमकाकर कोतवाली से भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी चार बच्चों का पिता उन पर गंदगी नजर रखता है। उसका विरोध करने पर उसके छोटे भाई को कुकर्म के झूठे केस में फंसा दिया। पीड़िता ने न्याय नहीं मिलने पर एसपी कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला निवासी शिक्षिका अपने परिजनों के साथ नगर में रहती है। वह घर पर ही ट्यूशन पढ़ाती है। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसी चार बच्चों का पिता उस पर गंदगी नजर रखता है। अक्सर ट्यूशन में अपने बच्चे को छोड़ने के बहाने छेड़छाड़ का प्रयास करता है। बीत देर रात भी आरोपी ने शिक्षिका से छत पर जाते समय छेड़छाड़ की। शिक्षिका ने विरोध कर शोर मचा दिया। इस दौरान शिक्षिका का छोटा भाई भी वहां मौजूद था। उसने भी विरोध किया। शिक्षिका का आरोप है कि देर रात्रि पुलिस घर पर आई तथा उसके छोटे भाई को कोतवाली ले गई। भाई पर कुकर्म का झूठा आरोप लगाया। इस पर शिक्षिका व उसकी बहन कोतवाली पर काफी देर तक रोती रहीं। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षिकों को कोतवाली से भगा देने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed