{"_id":"651e9e74d8dfaa323c029ac9","slug":"teacher-improves-the-direction-and-condition-of-the-society-sahendra-singh-ramala-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3114-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सम्मान पाकर गदगद हुए 101 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सम्मान पाकर गदगद हुए 101 शिक्षक
विज्ञापन
-भगवती फार्मेसी कॉलेज कोताना में हुआ सम्मान समारोह
फोटो संख्या 3
बड़ौत। भगवती फार्मेसी कॉलेज कोताना रोड पर बृहस्पतिवार को चौधरी कहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह हुआ, जिसमें शिक्षण व सामाजिक कार्य में सराहनीय काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि छपरौली के पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, एडीएम मेरठ अमित कुमार, एडीएम बागपत पंकज वर्मा, एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ सविरत्न गौतम, बीएसए आकांशा रावत व संस्था के अध्यक्ष प्राे़ डा़ आरपीएस तोमर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव डा़ मनीष तोमर, कोषाध्यक्ष डा़ गीतांजलि तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बागपत, दिल्ली, उत्तराखंड से समारोह में आए ऐसे 101 शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला ने कहा कि शिक्षक समाज की दिशा और दशा को सुधारता है। हम सभी को शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए, जो शिक्षकों का सम्मान करता है वो ही अपने जीवन में आगे बढ़ता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अपर शिक्षा निदेशक सदस्य रमेश शर्मा, विवेक यादव, डॉ. रघुनाथ सिंह वर्मा, विकास मलिक, रामपाल, प्रदीप शर्मा, डा़ मनीषा मिश्रा आदि का योगदान रहा।