फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teacher eligibility test today, 11539 candidates will be included

शिक्षक पात्रता परीक्षा आज, 11539 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Wed, 08 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test today, 11539 candidates will be included
शिक्षक पात्रता परीक्षा आज, 11539 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

बागपत। जिले में शिक्षा पात्रता परीक्षा (टीईटी) आठ जनवरी दिन बुधवार को 13 केंद्रों होगी। 11 हजार 539 अभ्यर्थी दो पाली में परीक्षा देंगे। प्रशासन की ओर से व्यवस्था चाक चौबंद कर ली। कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
बुधवार को होने वाली टीईटी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट है। डीएम की ओर मनोनीत सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और सचल दल के प्रभारियों को निर्देशित किया परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कराई जाएगी। कोई भी अभिलेख कम होगा तो संबंधित परीक्षार्थी को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे परीक्षा के दौरान संचालित रहेंगे। केंद्रों के पास लोगों का समूह प्रतिबंधित रहेगा। साइबर कैफे, फोटो स्टेट की दुकान, मोबाइल सेंटर बंद करवाए जाएंगे। 30 अभ्यर्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक होंगे, लेकिन किसी भी स्थिति में कक्ष निरीक्षक की संख्या कम नहीं होनी, भले ही 30 से कम अभ्यर्थी क्यों न हो। सुरक्षा की दृष्टि से सभी केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले या परीक्षा से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो पाली में होगी परीक्षा
बागपत। प्राथमिक स्तर साढ़े दस बजे से साढ़े 12 बजे तक चलेगी, इसके लिए 7234 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। द्वितीय पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी, इसमें 4305 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ है जो ढाई बजे शुरू होगी और पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25-30 स्कूलों में रहेगा अवकाश
बागपत। परीक्षा के नोडल एवं एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में आठ जनवरी को 13 केंद्रों पर होने वाली पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) होगी। केंद्र के साथ-साथ उन स्कूलों का भी अवकाश रहेगा जिसके शत प्रशिक्षक शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा में लगी है। दो पाली में परीक्षा होना निर्धारित की है, इसकी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली है। जिले में करीब 15-20 ऐसे विद्यालय हैं, जिनके शत प्रतिशत शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा में लगी है।
अफसर कराएंगे टीईटी
बागपत। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए 900 कक्ष निरीक्षक, 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, चार सचल दल बनाए हैं, इसमें 20 अधिकारी रहेंगे, 13 पर्यवेक्षक लगाए हैं। इसके अलावा डीएम, एसपी, एडीएम सहित अन्य अधिकारी भी परीक्षा का जायजा लेते रहेंगे।
इन केंद्रों में होगी टीईटी
बागपत। प्राथमिक स्तर की परीक्षा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, आदर्श इंटर कॉलेज डोला, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खिड़की, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बालैनी, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बागपत, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज बड़ौत, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरोली, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा में परीक्षा होगी। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए की परीक्षा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा परीक्षा केंद्रों में होगी।
एंट्री के लिए जरूरी प्रमाणपत्र
बागपत। परीक्षार्थी को वेबसाइट से डाउन लोड किया गया प्रवेशपत्र में अंकित फोटोयुक्त आईडी, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के किसी भी सेमेस्टर के अंकपत्र की मूल पत्र की प्रमाणित प्रति या संबंधित प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार, सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रमाणित प्रति लाना होगा जरूरी।

अनुक्रमांक के अनुसार लगाई स्लिप
बागपत। केंद्र व्यवस्थापक दिनभर केंद्रों पर परीक्षार्थियों के रोल नंबर के अनुसार सीट लगाई। सभी केंद्रों के व्यवस्थाओं ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठके कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed