{"_id":"61e9a4acd9ff185543681b33","slug":"teacher-eligibility-test-admission-will-be-given-half-an-hour-before-baghpat-news-mrt574015369","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पात्रता परीक्षा: परीक्षा से आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पात्रता परीक्षा: परीक्षा से आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ दिखाना होगा पहचान पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को दो पाली में होगी। इसमें परीक्षार्थियों को केंद्रों पर परीक्षा से आधा घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। संक्रमण को देखते हुए मास्क की अनिवार्यता रहेगी। केंद्र के गेट पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्कैनिंग व पल्स ऑक्सीमीटर से जांच की जाएगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिले में 23 जनवरी सुबह की पाली में 17 केंद्रों पर 8112 परीक्षार्थी प्राथमिक स्तर और शाम की पाली में 12 केंद्र 5787 पर परीक्षार्थी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा में निगरानी के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मेें कंट्रोल रूम स्थापित की अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा से आधा घंटा पूर्व केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में मास्क की अनिवार्यता रहेगी। केंद्र के गेट पर थर्मल स्कैनिंग व पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था कराई जाएगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेेंगे। केंद्र व्यवस्थापकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।