फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teacher arrives on duty with Corona positive report

कोरोना पॉजीटिव की रिपोर्ट लेकर पहुंची ड्यूटी करने, हडक़ंप

Sun, 18 Apr 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Teacher arrives on duty with Corona positive report
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में रविवार सुबह चुनाव ड्यूटी के लिए मतदान कार्मिक एकत्र हो रहे थे। इसी दौरान खेकड़ा के एक कॉलेज की शिक्षिका अपनी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट लेकर पहुंच गई। जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़क़ंप मच गया।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी एक शिक्षिका खेकड़ा के सरकारी स्कूल में पढ़ाती हैं। उनकी ड्यूटी चुनाव में लगी थी। वह अपने भाई के साथ सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज पहुंचीं और वहां मौजूद मेडिकल पैनल के समक्ष अपनी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट रख दी। इसकी जानकारी पाकर हड़कंप मच गया। उक्त शिक्षिका को अन्य कर्मचारियों से अलग किया गया। इसके उपरांत एसडीएम अनुभव सिंह को प्रार्थना पत्र देने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मेडिकल पैनल में शामिल डॉ. श्रवण कुमार का कहना था कि शिक्षिका निजी लैब की जांच रिपोर्ट लेकर आई थीं, जो मान्य नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर पर उन्हें वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी हुए कोरोना पॉजिटिव
निवाड़ा गांव के पोलिंग बूथ पर तैनात किए गए पीठासीन अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। वे ड्यूटी के लिए नहीं पहुंचे। जिससे उनकी पोलिंग पार्टी के सदस्य इधर-उधर भटकते रहे। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को जानकारी दी। इस पर रिजर्व कार्मिकों में से दूसरे पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी लगाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेट महिला भी पहुंची ड्यूटी करने
पति कोरोना पॉजिटिव होने के बाद होम आइसोलेट महिला भी ड्यूटी पर पहुंच गई और अधिकारियों को जानकारी दी। उन्हें यहां से वापस भेज दिया गया।
हादसे में पीठासीन अधिकारी घायल
क्यामपुर प्राथमिक विद्यालय में ड्यूटी पर आ रहे पीठासीन अधिकारी प्रवीण कुमार की बाइक के सामने डौला गांव में कुत्ता आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज पहुंचकर अधिकारियों को हादसे के बारे में जानकारी दी। इस पर अधिकारियों ने उन्हें उपचार के लिए भेज दिया। हालांकि उन्हें ड्यूटी से मुक्त नहीं किया गया।

अंतिम क्षणों में भी ड्यूटी कटवाने को करते रहे मशक्कत
-पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पूर्व भी मतदान कार्मिक अपनी ड्यूटी कटवाने का भरसक प्रयास करते रहे। इसके लिए वह तरह-तरह के बहाने बनाते दिखाई दिए। हालांकि अधिकारियों ने उचित कारण के बाद ही ड्यूटी काटी। बाकी को मायूस ही होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed