फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teacher angry for not getting salary for November

नवंबर माह का वेतन भुगतान न मिलने पर शिक्षकों ने जतायी नाराजगी

Tue, 31 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Teacher angry for not getting salary for November
नवंबर माह का वेतन न मिलने पर शिक्षक नाराज
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में सोमवार को हुई शिक्षकों की बैठक में नवंबर माह का वेतन नहीं मिलने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। शिक्षकों ने वेतन नहीं मिलने पर एक जनवरी से आंदोलन शुरू करने का एलान किया है।

बता दे कि विद्यालय के शिक्षक सुमित जैन के एरियर भुगतान नहीं होने पर पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक के विरुद्ध उच्च न्यायालय में अवमानना का वाद चला था। उच्च न्यायालय द्वारा एरियर भुगतान के आदेश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने एरियर का भुगतान तो सुमित जैन को कर दिया गया था लेकिन सुमित जैन सहित 9 अन्य शिक्षकों के विरुद्ध जांच शुरू कर दी थी। इससे इन सभी शिक्षकों का वेतन बाधित चल रहा है। इस आदेश के विरुद्ध 9 सहायक शिक्षक तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष व मंत्री संयुक्त शिक्षा निदेशक से मिले और अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक से संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ की फोन पर वार्ता हुई। जिसमें अपर शिक्षा निदेशक द्वारा निर्देशित किया कि जांच अवधि में वेतन रोके जाने का कोई औचित्य नहीं है । संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ द्वारा 7 दिसंबर को निर्गत पत्र में वेतन भुगतान के आदेश दिया गया, लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आज तक भी स्टाफ का वेतन भुगतान नहीं किया है। स्टाफ़ द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित पत्र में उपरोक्त प्रकरण का निराकरण करते हुए वेतन भुगतान कराने का आग्रह किया है। शिक्षकों ने समस्या का समाधान न होने पर एक जनवरी से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। बैठक में मनमोहन सिंह, दिनेश जैन, दीपक जैन, विनोद जैन, राकेश शर्मा, सतीश शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रतीक जैन, सुधीर कुमार, कालीचरण श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed