फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teach judo-karate to volunteers about self-defense

आत्मसुरक्षा को लेकर स्वयं सेविकाओं को सिखाएं जूडो-कराटे

Sat, 26 Mar 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teach judo-karate to volunteers about self-defense
बड़ौत। नगर के डिग्री कॉलेजों के चल रहे रासेयो शिविर में बेटियों को आत्मनिर्भर व खुद सुरक्षा करने के लिए तरह-तरह के टिप्स दिए जा रहे हैं। स्वयं सेविकाओं को शनिवार को आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे सिखाए गए।
विज्ञापन

दयानंद बाल विद्या मंदिर में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नमिता जैन के निर्देशन में चल रहे सात दिवसीय रासेयो शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेविकाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट के ट्रेनर भूषण देव ने जूडो-कराटे सिखाए। इस अवसर पर डॉ. सुनीता, डॉ. कीर्ति शर्मा, काजल, नेहा, सोनिया, श्रेया, पूजा, कोमल, रितिका, इंदू शामिल रहीं।
विज्ञापन

उधर, पंचवटी मंदिर मेें जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रथम इकाई के चल रहे सात दिवसीय शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता जैन की देखरेख में स्वयं सेविकाओं ने रंगोली बनाई। इस अवसर पर काजल, निक्की, मधु, मोनिका, अनुराधा, ईशा, कौशल, शिवानी, समीक्षा, साजिया, दीपाली, तनु शामिल रहीं। उधर, इसी कॉलेज के दिल्ली रोड पर एक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवित्रा खत्री के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने घर-घर जाकर सर्वे कर स्मार्टफोन, टीवी, कंप्यूटर, इंटरनेट की जानकारी दी। इस अवसर कोमल, सोनिया, हसीबा, सायमा, प्रिया, आरती, दीपा, शालू, सीमा, मधु शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बड़ौत कॉलेज ऑफ एजुकेशन के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिवदत्त के नेतृत्व में गुराना गांव में चल रहे रासेयो शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने सामाजिक मूल्यों पर आयोजित हुई संगोष्ठी में विचार रखे। उधर, जनता वैदिक डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम व तृतीय इकाई के छछरपुर गांव में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार व डॉ. सौरभ कुमार की देखरेख में शनिवार को शिविर में योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed