फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   TB patients will get a nutrition allowance of one thousand rupees

Baghpat News: टीबी के मरीजों को मिलेगा एक हजार रुपये पोषण भत्ता

Mon, 14 Apr 2025 05:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 14 Apr 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
TB patients will get a nutrition allowance of one thousand rupees
- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बढ़ाई पोषण सहायता राशि, अभी तक मिलते थे 500 रुपये
विज्ञापन

- जिले में 1500 से अधिक टीबी के मरीज है पंजीकृत, छह माह तक दी जाएगी यह राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। टीबी मरीजों के स्वास्थ्य सुधार के लिए खानपान में कोई समस्या नहीं हो, इसलिए प्रदेश सरकार ने पोषण सहायता राशि को बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया है। अभी तक मरीजों को पांच सौ रुपये हर महीने दिए जाते थे। छह माह तक उनको यह राशि दी जाएगी।
सरकार ने 2026 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए लगातार प्रयास भी किया जा रहा है। कुपोषण के कारण टीबी रोग की अधिक आशंका रहती है। इसलिए बेहतर पोषण पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत ही मरीजों के स्वास्थ्य सुधार के लिए पोषण सहायता राशि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

अभी तक रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये प्रतिमाह की दर से छह महीने में तीन हजार रुपये पोषण सहायता दी जा रही है। इसे बढ़ाकर अब एक हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। जिले में इस साल अब तक 1500 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। सभी पुराने मरीजों के साथ-साथ नए मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. यशवीर सिंह ने बताया कि टीबी मरीजों को हर माह एक हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed