{"_id":"636bdf2b7084c72ef14a85fc","slug":"tax-officials-have-uncovered-tax-evasion-in-baghpat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स चोरी का भंडाफोड़: ऐसे चल रहा था बड़ा खेल, अफसरों ने पकड़ी 40 लाख के मसाले से लदी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स चोरी का भंडाफोड़: ऐसे चल रहा था बड़ा खेल, अफसरों ने पकड़ी 40 लाख के मसाले से लदी गाड़ी
Wed, 09 Nov 2022 10:41 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:41 PM IST
सार
बागपत समाचार : यहां टैक्स चोरी का भंडाफोड़ हुआ है। अफसरों ने 40 लाख के मसाले से लदी गाड़ी पकड़ी है। कुछ लोगों द्वारा ऐसे बड़ा खेल चल रहा था।
विज्ञापन
टैक्स चोरी का भंडाफोड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा व दिल्ली से माल लेकर आने वाली गाड़ियों में टैक्स चोरी किए जाने के खेल का बुधवार को एसटीएफ राज्य कर की कार्रवाई से भंडाफोड़ हो गया। रोजाना हरियाणा व दिल्ली से सैकड़ों गाड़ियां इसी तरह बिना चेकिंग कराए ही निकल जाती हैं। जिनसे करोड़ों रुपयों का टैक्स चोरी किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसटीएफ राज्य कर के अपर आयुक्त अरविंद कुमार ने कहा कि पान मसाले की गाड़ी में न तो टैक्स से संबंधित कोई कागज मिला और न ही इनवाइस। जिसमें 40 लाख रुपये का पान मसाला लदा हुआ था। उसे जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
स्क्रैप की गाड़ी में 24 टन स्क्रैप लदा मिला। गाड़ी में मिले दस्तावेजों में स्क्रैप का दाम 12 रुपये किलो दर्शाया गया, जबकि बाजार में स्क्रैप का दाम 40 रुपये किलो से अधिक है। इससे भी टैक्स चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Double Murder: मोहब्बत का ऐसा अंत, कांप उठा लोगों का कलेजा, इस हालत में मिलीं प्रेमी-प्रेमिका की लाशें,तस्वीरें
इसके अतिरिक्त मूंगफली दाने की गाड़ी में मिले दस्तावेज में 40 रुपये किलो दाम बताया गया, जबकि बाजार में 80 रुपये से किलो का दाम है।
यह भी पढ़ें: बिजनौर : अवारा कुत्ते ने इंस्पेक्टर का किया ऐसा हाल, चार घंटे तक चली हाथ की सर्जरी, देखिए तस्वीरें