{"_id":"605f71198ebc3e8ccb01fce4","slug":"taught-the-officers-a-model-code-of-conduct-baghpat-news-mrt5320048126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को पढ़ाया आदर्श आचार संहिता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को पढ़ाया आदर्श आचार संहिता का पाठ
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम राजकमल यादव व एडीएम अमित कुमार तथा एसपी अभिषेक ?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीएम ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा के साथ इलेक्शन ड्यूटी करें अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण, सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राज कमल यादव ने शनिवार को जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, आरओ, एआरओ की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने व असामाजिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक स्थल पर किसी भी तरह का का प्रचार नहीं होना चाहिए। सामान्य आचार संहिता में सभी उम्मीदवारों को वाहनों, टीवी चैनल, रेडियो पर प्रचार व सभा, रैली, जुलूस से पूर्व जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अपनी हस्त पुस्तिका अवश्य पढ़ लें। पुलिस बल व अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर नामांकन पत्र विक्रय की प्रक्रिया के बाद लेखा जोखा समय से अपडेट करें। एसडीएम व खंड विकास अधिकारियों को मतदान क्षेत्रों में जाकर भ्रमण करने, मतदेय स्थल से सौ मीटर की दूरी पर लाल रंग की पट्टी का निशान लगाने के निर्देश दिए।
डीएम ने अधिकारियों को कोविड-19 गाइडलाइन के अनुपालन करते हुए चुनाव कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा चुनाव में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी। एडीएम अमित कुमार, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, एएसपी मनीष कुमार मिश्रा समस्त एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन पदों पर होगा चुनाव
जिले में 20 जिला पंचायत सदस्य, 244 ग्राम प्रधान, 505 क्षेत्र पंचायत के अलावा 3322 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव होगा। 502 मतदान केंद्र व 1405 मतदान स्थल निर्धारित किए गए है। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए 12 जोनल मजिस्ट्रेट, 61 सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह रिटर्निंग ऑफिसर व 46 एआरओ बनाए गए हैं।
दुल्हैंडी के दिन भी होगी नामांकन पत्रों की बिक्री
फोटो-16
बागपत। पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी होते ही शनिवार को चुनाव कार्यालय और ब्लॉक मुख्यालयों में सरगर्मी तेज हो गई। अधिकारी और कर्मचारी चुनाव की तैयारियों में जुटे रहे। जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए सीडीओ अभिराम त्रिवेदी को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। वह डीआईजी स्टांप न्यायालय में बैठेंगे। यहीं से जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों की बिक्री, जमा करना, नामांकन पत्रों की जांच, चुनाव चिन्ह आवंटन आदि कार्य संपन्न होंगे। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए यही कार्य ब्लॉक मुख्यालय पर होंगे। रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि शनिवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 2 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। दुल्हैंडी के दिन भी नामांकन पत्रों की बिक्री होगी।