फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Taskforce will verify the recognition of 18 schools

टास्कफोर्स करेगी 18 विद्यालयों की मान्यता का सत्यापन

Wed, 25 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Taskforce will verify the recognition of 18 schools
एक टास्कफोर्स में छह सदस्यों को किया शामिल, बुधवार तक देनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

एडीएम को नोडल और जिला विद्यालय निरीक्षक को सह नोडल नामित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता और आयोग से चयनित होकर आए शिक्षकों के सत्यापन के लिए जिले में तीन टास्कफोर्स का गठन किया गया है। एडीएम को नोडल और जिला विद्यालय निरीक्षक को सह नोडल नामित किया गया है। टास्क फोर्स को विद्यालयों की मान्यता के अलावा शिक्षक और छात्रों का सत्यापन की रिपोर्ट बुधवार तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।
डीएम राजकमल यादव ने शासन के निर्देश पर माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता के अलावा विद्यालयों में शिक्षकों के स्वीकृत पद, तैनात शिक्षकों और छात्र संख्या और आयोग की ओर से चयनित होकर आए शिक्षकों के सत्यापन के लिए टास्कफोर्स का गठन किया है। टास्कफोर्स को बुधवार तक विद्यालयों की सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। एक टास्कफोर्स में छह सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें एक राजस्व विभाग के अधिकारी के अलावा, खंड विकास कार्यालय के राजपत्रित अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता, एक शिक्षा विभाग का अधिकारी और एक अन्य जिला स्तरीय अधिकारी को शामिल किया गया है। टास्कफोर्स को बुधवार तक सूचना का पूरा प्रपत्र भरकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। विद्यालयों की मान्यता, शिक्षकों व छात्रों के सत्यापन के लिए एडीएम अमित कुमार सिंह को नोडल और जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह को सह नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों की होगी जांच
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के तहसील प्रभारी अभिनव तोमर ने बताया कि टास्कफोर्स आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कालेज नंगला सिनौली, गांधी विद्या निकेतन बुढ़पुर रमाला, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरवाला, डीएवी इंटर कालेज किशनपुर बराल, जवाहर इंटर कालेज निरपुड़ा, केएचआर इंटर कालेज खामपुर लुहारी, आर्य विद्यालय इंटर कालेज तेड़ा, बीपी इंटर कालेज बिजवाड़ा, श्री सुभाष इंटर कालेज कंडेरा, जनता वैदिक इंटर कालेज बड़ौत, जनता इंटर कालेज हिलवाड़ी, शीलचंद इंटर कालेज अमीनगर सराय, वैदिक कन्या इंटर कालेज टटीरी, एमजीएम इंटर कालेज ढिकौली, इंटरमीडिएट कालेज धनौरा सिल्वरनगर, विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल गोठरा, एमएम इंटर कालेज खेकड़ा, एमएम इंटर कालेज खेकड़ा, श्री यमुना इंटर कालेज बागपत की जांच कर सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed