फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   target set for plantation

छह ब्लॉकों में पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया

Sun, 01 Dec 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
target set for plantation
बागपत। जिले में सबकी योजना और सबका विकास अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में पौधे लगाए जाएंगे। शासन से तीन वर्षो में 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। सीडीओ ने अभियान के तहत ब्लॉक को पंचायती राज विभाग को तीन वर्ष का 1733040 लाख का लक्ष्य आवंटित कर दिया है। वहीं निर्देश दिए ग्राम पंचायत विकास योजना में पौधरोपण से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ पीसी जायसवाल ने सभी ब्लॉकों के बीडीओ और जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र जारी कर शासन की ओर से जारी किए गए पौधरोपण के लक्ष्य से अवगत कराया। उसी क्रम में ब्लॉक स्तर और पंचायत राज विभाग को तीन वर्षो में 1733040 लाख पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए सबकी याजना और सबका विकास अभियान के तहत जनांदोलन के रूप में पौधरोपण को बढ़ाया दिया जाएगा। प्रत्येक गांव पंचायत के विकास को तैयार की जाने वाली योजना में इसे शामिल किया जाएगा। कोई भी पौधे लगे बिना नहीं रहना चाहिए। हर गांव की योजना में यह शामिल होना है। वर्षवार जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। गंभीरता से होकर कार्य किया जाएगा। लापरवाही बर्दास्त से बाहर होगी। सीडीओ पीसी जायसवाल ने सभी को लक्ष्य से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

------------------------
ब्लॉक/पंचायती राज पौधे
बागपत 278385
पिलाना 259332
खेकड़ा 240282
बड़ौत 278385
बिनौली 335541
छपरौली 163995
पंचायती राज 177120
---------------------------------------------------
-लक्ष्य वर्ष 2020-21, 2021-22 और 2022-23 का रहेगा
----------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed