फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tantrik cheated woman looking for husband

Baghpat News: पति को तलाश रही महिला को तांत्रिक ने ठगा

Sun, 08 Jan 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tantrik cheated woman looking for husband
बागपत। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपने लापता पति का पता लगाने के चक्कर में तांत्रिक के चंगुल में फंस गई। जिसमें तांत्रिक ने महिला से करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ठग लिए। महिला ने पुलिस से शिकायत कर तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि कई माह पहले उसका पति झगड़ा कर घर से चला गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं आया। पति के लापता होने के बाद से वह परेशान है और पति को तलाश रही थी। तभी वह दूसरे जिले के एक तांत्रिक से मिली। तांत्रिक ने तंत्र विद्या से उसके पति के बारे में पता लगाने का झांसा दिया और उससे करीब तीन लाख रुपये के जेवर ठग लिए। इसके बाद उसने तांत्रिक के संपर्क करने का प्रयास किया तो तांत्रिक नहीं मिला और उसने मोबाइल भी बंद कर रखा है। इसके बाद ठगी होने का अहसास हुआ। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed