फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tampering with women in marriage, harvest

शादी में युवतियों से छेड़छाड़, हंगामा

Sun, 20 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 20 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tampering with women in marriage, harvest
eve teasing
बागपत शहर के एक मोहल्ले में शादी समारोह में कुछ युवकों ने युवतियों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बाप-बेटे पर हमला कर दिया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस को घटना की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मोहल्ले के व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार रात उनके मामा के घर पर शादी समारोह था। पूरा परिवार शादी में व्यस्त था। इसी दौरान मोहल्ले के चार-पांच युवक वहां पर पहुंचे और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर वे अभद्रता करने लगे। पता चलने पर उसने उनको ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव में आए उसके बेटे की पिटाई की। इससे वहां हंगामा हो गया। उस समय कुछ लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया था।

विज्ञापन

 

आरोप है कि शनिवार सुबह जब वह अपने मकान में सोया हुआ था तो आरोपियों ने वहां पर पहुंचकर उन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इससे उनका पूरा परिवार काफी भयभीत है। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।  कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed