फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Take care of time management and health

Baghpat News: समय प्रबंधन और सेहत का रखें ख्याल

Wed, 01 Feb 2023 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Feb 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Take care of time management and health
क्षिक अमित कौशिक
बागपत। बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक आ गया है। छात्र परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। विशेषज्ञ छात्रों को परीक्षा की तैयारी करते समय प्रबंधन और सेहत का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। रसायन विज्ञान के शिक्षकों का कहना है कि रसायन विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए लिखित के साथ समीकरण पर भी ध्यान देना अनिवार्य है। समीकरण को हल करते समय लिखकर याद करने से परीक्षा की तैयारी करने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि परीक्षा को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें। परीक्षा में तनाव लेने से परीक्षा की तैयारी प्रभावित होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे परीक्षा में मानक के अनुसार अंक नहीं मिल पाते हैं। रसायन विज्ञान की तैयारी करते समय लिखित के साथ समीकरण का अभ्यास करना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन

गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज खेकड़ा के रसायन विज्ञान के शिक्षक अमित कौशिक का कहना है कि रसायन विज्ञान की तैयारी करते समय लिखित के साथ समीकरण हल करना भी जरूरी है। समीकरण को लिख-लिखकर याद करने में परीक्षा की तैयारी करने में आसानी रहती है और परीक्षा में अच्छे अंक की संभावना बढ़ जाती है। समीकरण गलत होने पर परीक्षा में छात्रों के अंक कट सकते हैं। परीक्षा की तैयारी रणनीति बनाकर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक विषय की तैयारी करने के लिए समय सारणी बनाएं और उसी के आधार पर परीक्षा की तैयारी करें। परीक्षा की तैयारी के दौरान अपने खान-पान का भी ध्यान रखने की जरूरत होती है। खान-पान का ध्यान न रखने से सेहत खराब हो सकती है, जिससे पढ़ाई प्रभावित होने की संभावना बढ़ जाती है। परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का तनाव न लें, बल्कि नियमित अभ्यास करें। इससे परीक्षा में बेहतर अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed