{"_id":"5ec968de8ebc3e906e128bb0","slug":"syndicate-bank-branch-caught-fire-kahkra-news-mrt4829881158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंडिकेट बैंक की शाखा में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंडिकेट बैंक की शाखा में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। नगर स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में शनिवार की सुबह शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। इससे बैंक शाखा में रखा कंप्यूटर, एलईडी, फर्नीचर व कागजात समेत करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
शाखा प्रबंधक युवराज सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम सभी कर्मचारी बैंक बंद कर अपने घर चले गए थे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे धुआं उठता देखकर क्षेत्रवासी नरेश कुमार जैन और संदीप प्रजापति आदि ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी जयप्रकाश सिंह, अमरजीत सोम के साथ कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। बैंक कर्मचारी भी पहुंच तो शाखा का ताला खोला। आग की तेज लपटें और अत्यधिक धुएं से समस्या बढ़ गई। करीब एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि आग कैश काउंटर में लगी थी। इससे कंप्यूटर, फर्नीचर, एक एलईडी व कागजात समेत करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि आग स्ट्रांग रुम में नहीं लगी। इससे नकदी सुरक्षित रही। कहा कि जल्द ही बैंक की सभी व्यवस्थाएं सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
नही बजा फायर अलार्म
खेकड़ा। शाखा के आस पास रहने वाले लोगों ने बताया कि बैंक में लगा फायर अलार्म भी नहीं बज पाया। यदि अलार्म बजता तो उन्हें सुनाई देता और समय रहते आग पर काबू पाने से काफी हद तक नुकसान को बचाया जा सकता था।