फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sworn to make the country strong by voting

Baghpat News: मतदान कर देश सशक्त बनाने की शपथ दिलाई

Thu, 26 Jan 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 26 Jan 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sworn to make the country strong by voting
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अग्रवाल मंडी टटीरी में शपथ ग्रहण करते शिक्षक और छात्र
बागपत। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को कलेक्ट्रेट लोक मंच पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर स्वीप के अंतर्गत अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों और बीएलओ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी राज कमल यादव ने किया। इसके उपरांत उन्होंने मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाताओं के पंजीकरण में वृद्धि करना और युवा मतदाताओं को भागीदारी बढ़ाना है। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल चौहान ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की मुख्य रीढ़ होता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है। मतदान कर देश सशक्त बनाया जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी मोतीलाल व्यास ने मताधिकार का प्रयोग करने और अन्य लोगों को भी जागरुक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वीप में उत्कष्र्ट कार्य करने के लिए जनता इंटर कॉलेज बड़ौत के यशपाल सिंह, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेडक़ी के राजवीर सिंह, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वर नगर के सुशील चौधरी, डॉ रेखा सिंह प्रधानाचार्य हाई स्कूल फतेहपुर पुट्टी, प्रीति शर्मा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, अंतरिक्ष कुमार, अमित चौहान गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत, बीना सिंह राजकीय हाई स्कूल तिलपनी, संजू राजकीय हाई स्कूल सूप, नेहरू इंटर कॉलेज पिलाना के अलावा शिक्षिका रुचि खारी, नीतू कुमार हुकम सिंह, छवि श्रीवास्तव, सचिन कुमार, संजीव कुमार के अलावा जसविंदर सिंह, मुकेश राज शर्मा, उमेश कुमार, प्रशांत जैन, सुरेश चौहान, छविराम सिंह, मोहित यादव, अंकित कुमार, रमन सिंह व बीएलओ कुशलता चौहान, रामवती, सरिता जैन, मुकेश कुमार, ललित कुमार, राखी प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तर पर कराई गई भाषण प्रतियोगिता की विजेता छात्रा कुमारी महक, अनुज कौशर, निबंध प्रतियोगिता में कुमारी सोनाली, कुमारी स्नेह व अन्नू धामा, गीत प्रतियोगिता में ईशा, सोफिया व फरीन, पेंटिंग प्रतियोगिता में तुषार सैनी, महिमा ठाकुर व लक्ष्य, लोगो प्रतियोगिता में आरजू त्यागी, मेहर सिद्दीकी व कशिश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसडीम पूजा चौधरी, तहसीलदार प्रसून कश्यप, बीएसए कीर्ति, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अंतरिक्ष सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
वाहन चालकों को शपथ दिलाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/दोघट। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उप संभागीय परिवहन कार्यालय में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एनसी शर्मा व संभागीय निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने अधिकारी, कर्मचारी, बस व ट्रक, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा चालकों ने मतदान की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र द ग्रेट भगत सिंह यूथ क्लब की ओर से निवाड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में लोकतंत्र की मर्यादा के अनुरूप बिना लोभ और भेदभाव के मतदान की शपथ दिलाई गई। ईनाम उल हसन ने छात्रों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या राकेश कुमारी, शिक्षिका स्नेह, मोनिका तेजन, पिंकी तोमर के अलावा शोएब, राकीब, प्रतीक, भारती, मोनू मौजूद रहे।

निरपुड़ा गांव में निवर्तमान प्रधान मुनेश देवी के आवास पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर महिलाओं की बैठक हुई। निवर्तमान ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर साक्षी, राखी, सुषमा, सुषमा राणा, मधु, मनकेश, कांता शर्मा, रेखा शर्मा, नीतू, कमला, राजेश, सुमन, समकली, ओमो मौजूद रहीं।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अग्रवाल मंडी टटीरी में शपथ ग्रहण करते शिक्षक और छात्र

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अग्रवाल मंडी टटीरी में शपथ ग्रहण करते शिक्षक और छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed