{"_id":"603d25c28ebc3ee95a778d00","slug":"sweet-sugar-will-be-prepared-at-home-for-poor-people-baraut-news-mrt52772486","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारने के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली मारने के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विगत रात्रि में दिल्ली बस स्टैंड के पास ढाबे के बाहर मारी थी गोली
बड़ौत।
नगर में दिल्ली बस स्टैंड पर रविवार को देर रात्रि एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान हुए झगड़े में युवक को गोली मारने के मामले में घायल के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गोली लगने से घायल युवक प्रवीण पुत्र ओमपाल चंदनहेडी गांव का है। वह रविवार को देर रात्रि नगर में दिल्ली बस स्टैंड के पास स्थित एक ढाबे में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने आया था। खाना खाते वक्त दोस्तों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने प्रवीण को ढाबे से बाहर निकलते ही गोली मार दी थी। इस मामले में घायल प्रवीण के चाचा हरपाल पुत्र मलखान ने भूदेव उर्फ काके निवासी राजेश्वर निवासी खिरनी मोहल्ला बड़ौत के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने भूदेव उर्फ काके के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाल ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। संवाद