{"_id":"603d25c18ebc3ec4be1bd6a1","slug":"sweet-sugar-will-be-prepared-at-home-for-poor-people-baraut-news-mrt5277105197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ती चीनी से गरीबों के घर तैयार होगा होली पर मिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ती चीनी से गरीबों के घर तैयार होगा होली पर मिष्ठान
विज्ञापन
अंत्योदय परिवारों को मिलेगी तीन किलो चीनी, 18 रुपये किलो रेट निर्धारित
बड़ौत। होली से पहले अंत्योदय राशन कार्डधारकों को सस्ती दरों पर तीन-तीन किलो चीनी मुहैया कराई जाएगी। तहसील क्षेत्र में लगभग दो हजार परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
अंत्योदय कार्डधारकों को जनवरी, फरवरी और मार्च में एक-एक किलो चीनी बांटने के निर्देश दिए गए थे। हर महीने वितरण न कराकर होली से पहले एक साथ तीन किलो चीनी बांटने का निर्णय लिया है। चीनी राशन वितरण के दौरान दी जाएगी। चीनी का रेट 18 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि चीनी वितरण के लिए राशन डीलरों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।