फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sweeper union members demonstrated at Collectorate memorandum submitted to DM

सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

Tue, 18 Oct 2016 04:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 18 Oct 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
बागपत । सफाई कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के बैनर पर  कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्र हुए और मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें उन्होंने पदोन्नति, सफाई पर्यवेक्षक की नियुक्ति, अंतर जनपदीय स्थानांतरण विभाग में विचाराधीन है, इसका शासनादेश शीघ्र जारी किया जाए। वेतन मद एक किए जाए।

मासिक बिल के आधार पर वेतन भुगतान, 1900 ग्रेड-पे, ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर सफाई कर्मचारियों में से ही रिक्त पदों पर प्रभारी की नियुक्ति, गृह निवास से पांच किलोमीटर की परिधि में तैनाती, महिला कर्मचारियों के शोषण पर रोक, कर्मचारियों को ग्राम प्रधानों से मुक्ति करें, सेवा नियमावली बनाई जाए, मृतक कर्मचारियों के ईपीएफ खाते में जमा धनराशि का भुगतान शीघ्र आदि मांगे उठाई गई हैं । 
विज्ञापन

इसमें जिलाध्यक्ष जयविंद्र, विक्की, सूरज, जोनी, शशिकांत, वीरपाल, सुनीता, कांता, कल्पना, मंजू, रोशनी, रेखा, धीरज, विजय लक्ष्मी, शोभा, रविंद्र, राकेश कुमार आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed