फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Swabhiman Yatra will be taken out across the district on March 16

Baghpat News: 16 मार्च को जिलेभर में निकाली जाएगी स्वाभिमान यात्रा

Mon, 13 Mar 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 13 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Swabhiman Yatra will be taken out across the district on March 16
अग्रवाल मंडी टटीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर 16 मार्च को जिलेभर में स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी। जिसे सफल बनाने के लिए रविवार को कस्बे के व्यापारियों ने तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है। जो 15 मार्च की रात में बागपत की अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके बाद 16 मार्च की नौ बजे बागपत नगर का भ्रमण करेगी। इसके बाद कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में नगर भ्रमण के उपरांत छपरौली, दोघट, किशनपुर बिराल, अमीनगर सराय खेकड़ा में भ्रमण व व्यापारियों के साथ जनसभा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाभिमान यात्रा में प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, दिलीप सेठ, विष्णु दत्त पाराशर समेत अन्य व्यापारी नेता शामिल होंगे। उन्होंने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में स्वाभिमान यात्रा में शामिल होने आह्वान किया। मौके पर पूर्व सभासद राजीव गोयल, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, सुनील गोयल, दीपक गोयल, अमित मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed