{"_id":"6643524c7959f3668a0f47a2","slug":"suspended-babu-took-the-key-of-the-cupboard-file-closed-baghpat-news-c-28-1-bag1001-113011-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: निलंबित बाबू ले गया अलमारी की चाबी, फाइल बंद हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: निलंबित बाबू ले गया अलमारी की चाबी, फाइल बंद हुई
Wed, 15 May 2024 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 15 May 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
बागपत। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से निलंबित बाबू अपने साथ अलमारी की चाबी लेकर चला गया। जिससे अल्पसंख्यक विभाग की फाइलें दब गईं हैं। वापस नहीं मिलने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने निलंबन के बाद सहारनपुर में संबद्ध किए गए बाबू को नोटिस जारी कर चाबी लौटाने के निर्देश दिए।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम ने बताया कि कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक होविंद प्रकाश के खिलाफ शासन में विभागीय कार्यों में रुची न लेने और फाइलों को दबाकर रखने की शिकायत की गई थी। जिसके बाद वरिष्ठ सहायक होविंद प्रकाश को निलंबित कर सहारनपुर में संबद्ध कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि सहारनपुर में संबद्ध वरिष्ठ सहायक होविंद प्रकाश अपने साथ कार्यालय की सरकारी अलमारी की चाबी भी अपने साथ ले गए। जिसके लिए उन्हें कहा गया, लेकिन चाबी वापस नहीं लौटाई। उन्होंने कहा कि चाबी लौटाने के लिए सहारनपुर के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकांश जरूरी दस्तावेजों की फाइलें भी अलमारी में रखी हुई हैं। जिसकी चाबी नहीं मिलने के कारण कई फाइलें भी दबी रह गईं हैं और विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे है।