फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sushma first in speech competition, will represent at state level

भाषण प्रतियोगिता में सुषमा प्रथम, प्रदेश स्तर पर करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व

Tue, 14 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sushma first in speech competition, will represent at state level
अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास विषय पर सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. अनिल चौहान, एमएम डिग्री कॉलेज पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रमाशंकर शर्मा, पूर्व प्रधानाध्यक डॉ नरेश शर्मा, राकेश आर्य व जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 18 युवाओं ने प्रतिभाग किया और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास विषय पर अपने-अपने विचार रखे। युवाओं नें भारत सरकार की योजनाओं को विषय वस्तु से जोड़ते हुए सरकारी प्रयासों की सराहना के साथ सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करने की जरुरत पर बल दिया। भाषण प्रतियोगिता में सुषमा प्रथम, इनाम उल हसन द्वितीय एवं प्रियांशी तृतीय स्थान पर रही। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सुषमा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। लेखा सहायक आंचल, नितीश भारद्वाज, सुमित कुमार, रश्मि, कविता, दीपांशु, प्रशांत धाम, शिवानी, अर्चना, आनंद, प्रभात तोमर, साक्षी धामा मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed