{"_id":"633dce08dd852116342ec112","slug":"sushant-will-play-in-up-u-19-cricket-team-baghpat-news-mrt608334589","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम में खेलेगा एएसआई का बेटा सुशांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम में खेलेगा एएसआई का बेटा सुशांत
विज्ञापन
क्रिकेट खिलाड़ी सुशांत
- फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। काठा गांव निवासी एएसआई ब्रजपाल सिंह के बेटे सुशांत का चयन वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए यूपी की अंडर-19 टीम में हुआ है। वीनू मांकड ट्रॉफी के मैच सात अक्टूबर से देहरादून में खेले जाएंगे। सुशांत का यूपी अंडर 19 टीम में चयन होने पर परिवार व गांव में खुशी है।
दिल्ली पुलिस में एएसआई उसके पिता ब्रजपाल सिंह ने बताया कि सुशांत ने सबसे पहले एनएस पब्लिक स्कूल काठा में पढ़ाई कर क्रिकेट की प्रैक्टिस शुरू की। सुशांत की बल्लेबाजी काफी अच्छी है। एनएस एकेडमी के बाद उसने गेटवे क्रिकेट एकेडमी में कोच भूपेंद्र चौधरी की देखरेख में खेलना शुरू किया। वहां से वह विजय भव क्रिकेट एकेडमी में गया और वहां प्रैक्टिस करते हुए बागपत प्रीमियर लीग में खेला। उसने अपनी टीम के लिए कप्तानी कर लीग में जीत दर्ज कराई। बताया कि वह पिछले दो साल से गाजियाबाद के इंदिरापुरम में टीएनएम क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस कर रहा है।
उसके पिता ने बताया कि वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए यूपी अंडर 19 टीम का चयन करने को 27 सितंबर से नोएडा में कैंप लगा हुआ था। कैंप के बाद सोमवार शाम टीम की घोषणा की गई। जिसमें सुशांत को जगह मिली। गाजियाबाद जोन में गाजियाबाद, बागपत, हापुड़ जिले शामिल हैं। इनमें से सुशांत अकेला खिलाड़ी है। जिसका यूपी अंडर-19 की टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर परिवार व गांव में काफी खुशी है।