फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Surya Namaskar provides a complete body workout: Pramod Kumar

सूर्य नमस्कार से संपूर्ण शरीर का होता है व्यायाम : प्रमोद कुमार

Mon, 11 May 2026 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Surya Namaskar provides a complete body workout: Pramod Kumar
फोटो-एक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में रविवार को योग कक्षा में विभिन्न व्यायामों का अभ्यास कराया गया। साथ ही सूर्य नमस्कार के अनेक लाभों पर प्रकाश डाला। योग शिक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि सूर्य नमस्कार संपूर्ण शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी है।


योग शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार और राकेश आर्य ने प्रतिभागियों को कई महत्वपूर्ण योगासनों का अभ्यास कराया। प्रमोद कुमार ने विशेष रूप से जोर दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार अवश्य करना चाहिए। उन्होंने समझाया कि सूर्य नमस्कार से पूरे शरीर का प्रभावी ढंग से व्यायाम होता है। यह शरीर को अधिक लचीला और मजबूत बनाने में सहायक है। इसके नियमित अभ्यास से रक्त संचार में उल्लेखनीय सुधार होता है और शरीर में बेहतर संतुलन व स्थिरता आती है। सूर्य नमस्कार पैरों की मांसपेशियों को भी सुदृढ़ करता है। यह कई शारीरिक रोगों में भी फायदेमंद साबित होता है। इस योग कक्षा में आर्य भूषण, रामफल आर्य, मनीष सिंघल, कविता आर्य, सौम्या आर्य, संजय गोयल और सचिन जैन सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed