{"_id":"6359724f56fed76ffe1fcea0","slug":"survey-complete-now-reservation-will-be-decided-baghpat-news-mrt611050936","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे पूरा, अब तय होगा आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे पूरा, अब तय होगा आरक्षण
विज्ञापन
बागपत नगर पालिका
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर पालिकाओं और पंचायतों का रैपिड सर्वे पूरा हो गया है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, जिससे आरक्षण तय हो सके। बागपत और बड़ौत नगर पालिका पर हर किसी की नजर टिकी है। क्योंकि इन दोनों नगर पालिकाओं से सभी पार्टियों के बड़े नेता चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं पार्टियों ने चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले नेताओं से बायोडाटा मांग लिए है और बायोडाटा देने वालों पर ही विचार किया जाएगा।
बागपत और बड़ौत नगर पालिकाओं के सीमा विस्तार के बाद वार्डों का परिसीमन भी पूरा हो चुका है। जिसके बाद यहां की तीन नगर पालिकाओं बागपत, बड़ौत, खेकड़ा व छह नगर पंचायतों अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, रटौल, छपरौली, टीकरी, दोघट में रैपिड सर्वे शुरू कराया था। यह रैपिड सर्वे पूरा हो चुका है और इसकी रिपोर्ट शासन को जल्द भेजी जाएगी, जिससे चेयरमैन के पद को लेकर आरक्षण जारी हो सके।
इसके साथ ही वार्डों का आरक्षण भी तय होगा। यहां आरक्षण को लेकर बागपत व बड़ौत पर सभी की नजर टिकी है, क्योंकि बागपत में अनुसूचित जाति के वोटर बढ़ने पर यह सीट उनके लिए आरक्षित हो सकती है। जबकि बड़ौत ओबीसी महिला में पहुंच सकती है।
विज्ञापन
यह भी माना जा रहा है कि बागपत नगर पालिका पर इस बार भाजपा की विशेष निगाह है और ऐसे में यह सामान्य में रहती है। खेकड़ा अनुसूचित जाति के आरक्षित होगी। इस तरह से आरक्षण को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे हैं।
--
बागपत और बड़ौत में सभी पार्टियों के दावेदार, बायोडाटा मांगे
बागपत व बड़ौत नगर पालिकाओं से भाजपा, रालोद, सपा सभी पार्टियों के कई बड़े नेता चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी ठोंक रहे हैं। भाजपा व रालोद के नेता खुलकर सामने आ गए हैं, तो सपा के नेता अभी रालोद से गठबंधन होने के कारण खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। हालांकि वह भी अंदरूनी तौर पर टिकट के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं। इसके लिए सभी पार्टियों ने चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से बायोडाटा मांग लिए हैं और यहां से नेताओं ने अपने बायोडाटा भेजने शुरू कर दिए हैं।
--
भाजपा ने नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू की हुई है और चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से बायोडाटा जमा कराने के लिए कहा गया है। उनको प्रदेश कार्यालय भेज दिया जाएगा, जिसके बाद ही प्रत्याशियों के नाम तय होंगे। - सूजरपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष भाजपा
--
प्रदेशाध्यक्ष ने नेताओं के साथ बैठक करके निकाय चुनाव को लेकर चल रही पार्टी की तैयारी से सभी को अवगत करा दिया था। चुनाव लड़ने के लिए इच्छा रखने वाले नेताओं से बायोडाटा जमा कराने के लिए कहा गया था और जनता के बीच रहने के लिए भी कहा गया है। - जगपाल तेवतिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रालोद
--
सपा का रालोद के साथ गठबंधन है और दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे। यह वरिष्ठ नेता तय करेंगे कि किस सीट पर किस पार्टी का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। हालांकि अभी सभी से बायोडाटा देने के लिए कहा गया है और चुनाव की घोषणा के बाद उनके आधार पर प्रत्याशी तय हो जाएंगे। - मनोज चौधरी, जिलाध्यक्ष सपा