फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Supporters and police pushed on stopping Kisan Yatra

किसान यात्रा को रोकने पर सपाइयों और पुलिस में धक्का-मुक्की

Mon, 07 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Supporters and police pushed on stopping Kisan Yatra
बागपत-मेरठ मार्ग पर यात्रा रोके जाने के विराध पर धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ताओं को समझाते एसडीएम अ - फोटो : BAGHPAT
- जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान को घर में ही नजरबंद करने की कोशिश, चकमा देकर राष्ट्र वंदना चौक पहुंचे
विज्ञापन

- मेरठ हाईवे पर दिया धरना, एक घंटे बनी रही हंगामे की स्थिति, एसडीएम ने समझाबुझा कर लौटाया
- आरआरएफ की टीम ने संभाला मोर्चा, निवाड़ा में भी कार्यकर्ताओं को रोका, गांव से बाहर नहीं जाने दिया
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कृषि कानूनों के विरोध में किसान यात्रा लेकर निकले सपाइयों को पुलिस और आरआरएफ ने रोक दिया। सीओ सदर से सपा कार्यकर्ताओं की नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। नाराज कार्यकर्ता मेरठ हाईवे पर धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष को घर में ही नजरबंद करने की कोशिश की गई, लेकिन वे चकमा देकर राष्ट्र वंदना चौक पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम सदर अनुभव कुमार ने सपाइयों को समझाबुझा कर लौटा दिया। उधर, निवाड़ा में भी किसान यात्रा को रोक दिया गया। सपा नेताओं को गांव से बाहर नहीं जाने दिया।
सोमवार सुबह सपा की किसान यात्रा को रोकने के लिए एसडीएम सदर अनुभव कुमार, सीओ सदर ओमपाल सिंह पुलिस और आरआरएफ (रैपिड रिएक्शन फोर्स) के साथ मेरठ रोड स्थित सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के आवास के बाहर पहुंच गए और उन्हें नजरबंद करने की कोशिश की। मगर, पुलिस-प्रशासन को चकमा देकर जिलाध्यक्ष अपने कार्यकर्ता के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मेरठ रोड से होते हुए राष्ट्रवंदना चौक पहुंच गए। यहां से कुछ ही आगे चलने पर आरआरएफ ने उन्हें रोक लिया। सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। सीओ सदर ओमपाल सिंह से भी सपाइयों की नोकझोंक हुई। नाराज कार्यकर्ता मेरठ रोड पर ही धरने पर बैठ गए। करीब आधे घंटे तक गहमागहमी की स्थिति बनीं रही। एसडीएम अनुभव कुमार ने सपाइयों को समझा बुझाकर वापस लौटाया।
विज्ञापन

हाईवे से सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के कार्यालय पहुंचे और कृषि कानूनों पर नाराजगी जताई। महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव को भी पुलिस ने मेरठ रोड पर रोक दिया। हाजी निजाम खां, नगेंद्र सिंह, हाजी तराबद्दीन, रविंद्र नैन, जियाउद्दीन चौधरी, तहसीम, इस्लाम बेग, महिपाल यादव, अंकुर जैन, राकेश गुर्जर, अमित धामा, योगेश कुमार, हरीश गुर्जर, रमन चौधरी, गजेंद्र सिंह बली, सलीम त्यागी, निगार खां, डॉ रियासत अली, डॉ शकील अहमद, नसीमा, कविता गिरि, सुमन चौधरी, जरीफन, राजेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवाड़ा में नजबंद किए गए कार्यकर्ता
बागपत। निवाड़ा गांव से किसान यात्रा लेकर हरियाणा बॉर्डर की ओर बढ़े पूर्व प्रधान रिफाकत अली को गांव में ही रोक दिया गया। एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार, सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत निवाड़ा पहुंचे और पूर्व प्रधान को आगे नहीं बढ़ने दिया। पूर्व प्रधान के आवास पर कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया।

काले कानून वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन
बागपत। मेरठ रोड स्थित कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों पर कृषि कानून के नाम पर काले कानून थोंपे गए हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा कार्यकर्ता आंदोलन में किसानों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed