फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Supply stalled due to breaking of electric pole, crops are not being irrigated

विद्युत खंभा टूटने से आपूर्ति ठप, फसलों की नहीं हो रही सिंचाई

Fri, 03 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Supply stalled due to breaking of electric pole, crops are not being irrigated
किसानों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर कलेक्ट्रेट में धरना देने की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। रविवार को आई आंधी में घटौली गांव के जंगल में बिजली लाइन का खंभा टूटने के बाद अभी तक ठीक नहीं कराया गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप होने से खेतों में फसलों की सिंचाई की समस्या बन गई है। किसानों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर कलेक्ट्रेट में धरना देने की चेतावनी दी।

घटौली के रहने वाले किसान भूदेव त्यागी, अमरीश त्यागी, नीरज त्यागी, मोहित गुर्जर, अमित त्यागी, अंकुर ने बताया कि पांच दिन पहले आंधी आने से उनके गांव के जंगल में हाईटेंशन बिजली लाइन का खंभा टूटकर गिर गया था। खंभे से 25 से अधिक ट्यूबवेल जुड़े हुए है, जिनकी बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण खेतों में खड़ी फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने खंभा ठीक नहीं होने पर आक्रोश जताया और जल्द ही खंभा ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed