फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane should not be taken by farmers who do not apply masks

मास्क न लगाने वाले किसानों का न लिया जाए गन्ना

Fri, 27 Nov 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane should not be taken by farmers who do not apply masks
नगर स्थित डी गन्ना तौल केंद्र पर निरीक्षण करती डीएम शकुंतला गौतम - फोटो : KAHKRA
क्रय केंद्र के निरीक्षण में डीएम ने दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन

तौल लिपिक नहीं बता पाया क्रय केंद्रों के मानक
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। डीएम ने खेकड़ा नगर स्थित डी गन्ना तौल केंद्र का निरीक्षण किया। तौल लिपिक से गन्ना केंद्र के मानकों के बारे में जानकारी ली। तौल लिपिक उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त कर तौल केंद्र, तौल लिपिक, उसके मोबाइल नंबर के अलावा विभिन्न दिशा निर्देश चस्पा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मास्क न लगाने वाले किसानों का गन्ना न लेने के भी निर्देश दिए।
डीएम शकुंतला गौतम शुक्रवार को काठा मार्ग स्थित डी गन्ना तौल केंद्र पहुंची। उन्होंने तौल लिपिक पवन कुमार से तौल केंद्र के मानकों के बारे में पूछा। तौल लिपिक सही जानकारी नहीं दे पाया। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। दिशा निर्देश दिए कि अगर कोई किसान बगैर मास्क, गमछा के गन्ना तौल कराने आता है तो उसका गन्ना न लिया जाए। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते किसानों को मास्क लगाकर अपना बचाव करना चाहिए। डीएम ने खेकड़ा निवासी किसान सतवीर पुत्र धर्मसिंह के गन्ने का अपनी निगरानी में वजन कराया तो वजन 30 क्विंटल आया, जो सही पाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने क्रॉस चेकिंग के लिए स्वयं अपना और राजकीय वाहन का भी वजन तौल केंद्र पर कराया तो वजन सहा पाया गया। उन्होंने किसानों से भी तौल कांटे के बारे में जानकारी ली। कहा कि किसी प्रकार की तौल केंद्र से संबंधित समस्या घटतौली आदि के बारे में उन्हें तुरंत बताए। ताकि समय रहते समस्याओं का समाधान कराने के साथ ही संबंधित तौल लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed