{"_id":"6001db8d8ebc3e31d1012794","slug":"sugarcane-raising-is-not-happening-at-purchasing-centers-farmers-upset-baghpat-news-mrt5207151143","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर नहीं हो रहा गन्ने का उठान, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर नहीं हो रहा गन्ने का उठान, किसान परेशान
विज्ञापन
रमाला चीनी मिल के गेट पर प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने किया मिल के रमाला चीनी मिल के जीएम का घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। लूंब और तुगाना गांव में रमाला चीनी मिल के क्रय केंद्रों से गन्ने का पर्याप्त उठान नहीं हो रहा है। इस कारण किसान परेशान है। शुक्रवार को किसानों ने रमाला मिल के जीएम डॉ आरबी राम का घेराव कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। जीएम ने किसानों को शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
रमाला मिल पहुंचे लूंब और तुगाना के किसानों का कहना था कि दोनों गांव में रमाला मिल के चार-चार गन्ना क्रय केंद्र है। क्रय केंद्रों से गन्ने का उठान नहीं हो रहा है। इस कारण किसानों का काफी गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। पूर्व में सीसीओ से मिलकर गन्ने का उठान कराने की मांग की गई थी, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। जीएम डॉ आरबी राम ने किसानों को समस्या का शीघ्र समाधान कराने की आश्वासन दिया। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, अरविंद शास्त्री, सनुज, रामपाल सिंह, धीरज, मोहित, राजीव आदि किसान मौजूद रहे।