फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane is not being weighed due to release of less indent

Baghpat News: इंडेंट कम जारी होने से नहीं हो रही गन्ने की तौल

Sat, 28 Jan 2023 07:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 28 Jan 2023 07:04 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane is not being weighed due to release of less indent
रोहित धनकड
- किसानों का कहना कि एक दिन में सिर्फ पांच सौ क्विंटल गन्ने हो रही तौल
विज्ञापन

- खेतों में खड़ा है गन्ना, गर्मी में छिलाई करने में उठानी पड़ेगी परेशानी
फोटो - 10 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। शुगर मिल द्वारा किसानों को कम इंडेंट जारी किया जा रहा है, जिससे किसानों के गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि तीन गांवों का केंद्र होने के बावजूद एक दिन में केवल पांच सौ क्विंटल गन्ने की ही तौल की जा रही है। समय से पर्ची जारी न होने के कारण किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है, गर्मी में गन्ने की छिलाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
फैजुल्लापुर गांव में शुगर मिल का केंद्र है। इस केंद्र फैजपुर निनाना, फैजुल्लापुर और नेथला गांव के किसानों का गन्ना क्रय किया जाता है। केंद्र पर एक दिन में पांच सौ क्विंटल गन्ने की तौल कराई जा रही है। तीन गांव का क्रय केंद्र होने के कारण एक दिन एक गांव के दो से तीन किसानों की ही पर्ची जारी हो रही है। पर्ची कम जारी होने के कारण किसानों का काफी गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। किसानों का कहना है समय पर पर्ची जारी न होने के कारण गर्मी में गन्ने की छिलाई करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसानोंं का कहना है कि कई बार अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। किसानों ने परेशानी का समाधान करने के लिए समय पर्ची जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

- कई बार की जा चुकी है शिकायत
केंद्र पर एक दिन में दो से ढाई हजार क्विंटल गन्ने की तौल कराई जा सकती है, मगर इस समय एक दिन में केवल पांच सौ क्विंटल गन्ने की ही तौल कराई जा रही है। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - रोहित धनकड़
विज्ञापन
विज्ञापन

- समय से पर्ची जारी कराने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गर्मी में गन्ने की छिलाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। - उम्मेद
- गन्ना विभाग की ओर से तीन गांव के गन्ना तौल के लिए एक क्रय केंद्र बनाया गया है। एक दिन में एक गांव के दो या तीन किसानों की ही पर्ची जारी की जा रही है, जिससे परेशानी हो रही है। - जगबीर

- समय पर पर्ची जारी न होने के कारण किसानों का काफी गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। पर्ची कम जारी हाेनेे से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - इंद्रपाल फौजी

रोहित धनकड

रोहित धनकड

रोहित धनकड

रोहित धनकड

रोहित धनकड

रोहित धनकड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed