फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane farmers in office furore

इंडेट नहीं मिलने पर किसानों का गन्ना कार्यालय पर हंगामा 

Wed, 23 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 23 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers in office furore
इंडेट नहीं मिलने पर किसानों का गन्ना कार्यालय पर हंगामा फोटो- 3 बागपत। खेड़ा हटाना के किसानों ने मंगलवार को गन्ना कार्यालय के बाहर हंगामा किया। आठ दिन से इंडेंट नहीं भेजने का आरोप लगाया। सीसीओ को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को खेड़ा हटाना गांव के दर्जनों किसान शुगर मिल स्थित गन्ना कार्यालय पहुंचे। सीसीओ का घेराव किया। आरोप लगाया कि पिछले आठ दिनों से गन्ने का इंडेंट किसानों को नहीं भेजा गया है। जिस कारण वह मिल में गन्ना नहीं डाल पा रहे हैं। गांव के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीसीओ को चेतावनी दी की जल्द इंडेंट नहीं भेजा गया तो इसके विरोध में किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। सीसीओ ने किसानों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान विनोद खेड़ा, जितेंद्र, धूम सिंह, जयपाल, ओमबीर, राजकुमार, राजेंद्र, सुखबीर, जगमेहर, कृष्णपाल, सोहनवीर, वीरपाल मौजूद रहे। - फोटो : amar ujala
बागपत। खेड़ा हटाना के किसानों ने मंगलवार को गन्ना कार्यालय के बाहर हंगामा किया। आठ दिन से इंडेंट नहीं भेजने का आरोप लगाया। सीसीओ को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


मंगलवार को खेड़ा हटाना गांव के दर्जनों किसान शुगर मिल स्थित गन्ना कार्यालय पहुंचे। सीसीओ का घेराव किया। आरोप लगाया कि पिछले आठ दिनों से गन्ने का इंडेंट किसानों को नहीं भेजा गया है। जिस कारण वह मिल में गन्ना नहीं डाल पा रहे हैं। गांव के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीसीओ को चेतावनी दी की जल्द इंडेंट नहीं भेजा गया तो इसके विरोध में किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। सीसीओ ने किसानों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान विनोद खेड़ा, जितेंद्र, धूम सिंह, जयपाल, ओमबीर, राजकुमार, राजेंद्र, सुखबीर, जगमेहर, कृष्णपाल, सोहनवीर, वीरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


दूसरे मिल को गन्ना आवंटन करो नहीं तो होगा आंदोलन 
छपरौली मलकपुर मिल के खिलाफ क्षेत्र के किसान लामबंद हो गए है उन्होंने मांग की है कि नीलामी की प्रक्रिया से गुजर रही मलकपुर मिल को छोड़कर दूसरे मिल को उनके गन्ने का आवंटन किया जाए । किसानों ने चेताया कि अगर समय रहते ऐसा नहीं किया गया तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष चौधरी के आवास पर आयोजित पंचायत में दूसरे मिल को गन्ना आवंटन करने की मांग की गई। पंचायत में किसानों ने कहा कि गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किए जाने पर मलकपुर शुगर मिल को किसानों ने गन्ना नहीं देने का निर्णय लिया है। पंचायत में तय किया गया कि अगर समय रहते प्रशासन द्वारा मिल क्षेत्र के किसानों के गन्ने का किसी दूसरे मिल को आवंटन  नहीं किया गया तो वे आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


गन्ना समिति के चेयरमैन धूमसिंह ने बताया कि 4 नवंबर मे गन्ना आयुक्त द्वारा मलकपुर शुगर मिल को पत्र द्वारा अवगत कराया था कि अगर किसानों की समस्या दूर करके 14 दिन के अंदर मिल चालू नहीं हुई तो क्षेत्र के गन्ने का आवंटन दूसरे मिल को कर दिया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता अरुण मुखिया ने की तथा संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर सुभाष चौधरी, सुधीर प्रधान, बलजोर सिंह, अशोक, ब्रजपाल सिंह, जयवीर, बिजेंद्र सिंह, कालू, रामनारायण, श्याम सिंह व लोकेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed