{"_id":"6186be8f79c588183b212b15","slug":"sugarcane-crushing-will-start-in-ramala-and-baghpat-sugar-mills-from-today-baghpat-news-mrt5636676178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरु होगी रमाला और बागपत शुगर मिल में गन्ने की पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरु होगी रमाला और बागपत शुगर मिल में गन्ने की पेराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल गेट का इंडेंट जारी किया गया, रमाला मिल में शनिवार को हुई 40 हजार क्विंटल गन्ने की तौल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रमाला मिल में शनिवार को नए पेराई सत्र के मिल गेट पर गन्ने की तौल शुरू हो गई है। रविवार से मिल में पेराई शुरू की जाएगी। बागपत शुगर मिल में भी रविवार से पेराई सत्र शुरू किया जाएगा। दोनों मिलों ने फिलहाल गेट का तीन-तीन दिन का इंडेंट जारी किया है। शीघ्र ही क्रय क्रेंद्रों का इंडेंट जारी कर तौल शुरू की जाएगी।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ अनिल कुमार भारती ने बताया कि रविवार से बागपत शुगर मिल में पेराई शुरू की जाएगी। फिलहाल तीन दिन का मिल गेट का इंडेट जारी किया गया है। शीघ्र ही केंद्रों का इंडेंट जारी कर क्रय केंद्रों पर तौल शुरू कराई जाएगी। रमाला सहाकरी चीनी मिल के प्रबंधक डॉ आरबी राम ने बताया कि रविवार को मिल में पेराई शुरू कराई जाएगी। मिल की ओर से दो नवंबर को तीन दिन का गेट का इंडेंट जारी किया गया है। तीन दिन में मिल में एक लाख 20 हजार क्विंटल गन्ने की तौल की जाएगी। शनिवार से मिल गेट पर तौल शुरू की गई। पहले दिन मिल गेट पर 40 हजार क्विंटल गन्ने की तौल हुई। मिल की ओर से आठ नवंबर तक का इंडेट जारी किया गया है। गन्ने में रिकवरी कम होने के कारण क्रय क्रेद्रों के इंडेंट जारी नहीं किए गए है। रिकवरी बढ़ने पर क्रय केंद्रों के इंडेंट जारी कर तौल शुरू कराई जाएगी।