{"_id":"6150a6ed8ebc3e08fe5d6f63","slug":"sugar-sold-in-rohtak-instead-of-gujarat-driver-and-helper-arrested-baghpat-news-mrt5580222138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात की जगह रोहतक में बेची चीनी, चालक व हेल्पर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात की जगह रोहतक में बेची चीनी, चालक व हेल्पर गिरफ्तार
विज्ञापन
रमाला थाने में खडा ट्रक जिसमें रमाला मिल से चीनी भरकर गई थी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सहकारी चीनी मिल रमाला से ट्रक में 680 बोरे चीनी लेकर गुजरात के लिए निकले थे दोनों
- नीयत खराब होने पर रोहतक मंडी में बेची चीनी, 78 बोरे चीनी व 2.70 लाख रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। सहकारी चीनी मिल रमाला से गुजरात के लिए चीनी लेकर निकले ट्रक चालक और हेल्पर की नीयत खराब हो गई तो उन्होंने चीनी को हरियाणा के रोहतक में बेच दिया। पुलिस ने चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया। चीनी के 78 बोरे व 2.70 लाख रुपये बरामद किए गए है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर मगनवीर सिह ने बताया कि ट्रक चालक सदीप उर्फ सांडा व क्लीनर दीपक निवासीगण गांव हसनगढ़ जिला रोहतक हरियाणा 11 सितंबर को सहकारी चीनी मिल रमाला से कांडला गुजरात के लिए 680 बोरे चीनी लेकर निकले थे। वह समय पर गुजरात नहीं पहुंचे तो उनके बारे में पता लगाने का प्रयास किया गया। चालक का मोबाइल नंबर बंद आने पर ट्रक मालिक कृष्ण हुड्डा ने रमाला थाने में 24 सितंबर को माल चोरी का चालक व क्लीनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उनकी मोबाइल की लोकेशन लेकर रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि जब वह गुजरात के लिए चीनी लेकर निकले तो रास्ते में उनकी नीयत बिगड़ गई। वह गुजरात की जगह हरियाणा की रोहतक गुड़ मंडी में चीनी लेकर चले गए। उन्होंने गजेंद्र पुत्र रविंदर निवासी रोहतक को चीनी बेच दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गजेंद्र के गोदाम पर छापा मारकर 78 बोरे चीनी के बरामद किए, जबकि वह फरार हो गया। पुलिस ने बेचे गए माल के 2.70 लाख भी बरामद किए। ट्रक को पानीपत से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।