{"_id":"6acfe63706179e39850fc094","slug":"sugar-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-160586-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तीनों मिलों में चीनी का स्टॉक खत्म, खाद्य उत्पादों की फैक्टरी में काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तीनों मिलों में चीनी का स्टॉक खत्म, खाद्य उत्पादों की फैक्टरी में काम ठप
विज्ञापन
बागपत। एक बार फिर से चीनी के दाम बढ़ गए हैं और जिले की तीनों मिलों में चीनी का स्टॉक भी खत्म हो गया। इसका असर बाजार और खाद्य उत्पाद बनाने वाली फैक्टरियों पर साफ देखने को मिल रहा है। चीनी का स्टॉक खत्म होने से औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में तीन दिन से काम ठप है और वहां काम करने वाले कर्मियों को भी छुट्टी पर भेज दिया गया। यही हाल रहा तो दीपावली पर उद्यमियों का कारोबार फीका रह जाएगा।
कुछ समय पहले चीनी के दाम बढ़ गए थे, जो एक सप्ताह बाद कम हो गए थे। इसके बाद उद्योग धंधे अपनी सामान्य रफ्तार पर वापस आ गए थे। अब एक बार फिर से चीनी के दाम बढ़ गए हैं, जो 52 रुपये किलो से बढ़कर 70 रुपये किलो पहुंच गए हैं। त्योहारी सीजन में चीनी के दाम अचानक बढ़ाए जाने का असर मिठाई की दुकानों और चीनी से खाद्य उत्पाद तैयार करने वाली फैक्टरियों पर पड़ गया है। चीनी महंगी होने के कारण उत्पादों की लागत बढ़ गई है।
इसके अलावा जिले में संचालित रमाला, बागपत और मलकपुर चीनी मिल के चीनी के गोदाम भी खाली हो गए हैं, जहां स्टॉक पूरी तरह खत्म है। चीनी के दाम अचानक बढ़ने पर दूसरी जिलों से भी चीनी की सप्लाई नहीं हो रही। इसकी वजह से चीनी से खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले उद्यमियों की परेशानी बढ़ गई है, उन्हें चीनी का स्टॉक मंगवाने के लिए दूसरे राज्यों में भी भागदौड़ करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
-हमारी फैक्टरी में कैन पैकेट मिठाइयों के अलावा अन्य उत्पाद चीनी से तैयार किए जाते हैं। दीपावली नजदीक है तो मांग भी बढ़ रही है, लेकिन चीनी के अचानक दाम बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है। चीनी महंगी होने से उत्पादों की लागत बढ़ गई हैं, लेकिन दाम पुराने हैं, ऐसे में नुकसान उठाना पड़ेगा।
-हिमांशु गोयल, उद्यमी
-हमारे यहां टॉफी समेत अन्य उत्पाद तैयार कर बाहर भेजे जाते हैं। अचानक चीनी के दाम बढ़ गए, जिससे लागत बढ़ गई है। तीन दिन से चीनी का स्टॉक खत्म है। बागपत जिले के तीनों चीनी मिलों में भी चीनी का स्टॉक नहीं मिला। दूसरे राज्यों में संपर्क करने के बाद भी चीनी का स्टॉक नहीं मिला।
-दीपक मखीजा, उद्यमी
वर्जन-
तीनों चीनी मिलों में चीनी का जो भी स्टॉक था, वह पूरी तरह खत्म हो गया है। अब मिल चलने पर चीनी तैयार होगी। इसके बाद ही वितरण किया जाएगा। फैक्टरी में चीनी खत्म होने का मामला जानकारी में नहीं है।
-अशरफी लाल, जिला गन्ना अधिकारी
वर्जन-
चीनी की कमी के कारण फैक्टरी में काम ठप होने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर उद्यमी शिकायत करते हैं तो उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-राजेंद्र सिंह, उपायुक्त उद्योग