फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugar mills have pressed four crore farmers

930 किसानों का चार करोड़ शुगर मिल ने दबाए, प्रशासन के नहीं दिलाने पर आत्मदाह की चेतावनी

Thu, 30 Sep 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sugar mills have pressed four crore farmers
बागपत। जिले के करीब 20 गांवों के किसानों के लिए दत्तनगर-औगटी मार्ग स्थित शुगर मिल पर चार साल पहले गन्ना डालना आफत बन गया। मिल पर गन्ना डालने वाले 930 किसानों का चार करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। किसानों के हंगामा करने पर शुगर मिल मालिक पर दबाव पड़ा तो उसने केवल 50 प्रतिशत भुगतान लेने का प्रस्ताव किसानों के सामने रख दिया। हालांकि किसान पूरा भुगतान लेने की जिद पर अड़े हैं। कलक्ट्रेट में धरना देकर भुगतान नहीं कराए जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन

औगटी, सैदपुर, दत्तनगर, कहरका, मुकारी, घटौली, डौलचा, बुढसनी, गाधी, सांकरौद, डौला, सांकलपुट्ठी समेत करीब 20 गांवों के 930 किसानों ने सत्र 2016-17 व 2017-18 में दत्तनगर-औगटी मार्ग स्थित शुगर मिल पर गन्ना डाला था। जिसका करीब चार करोड़ रुपये मिल पर बकाया रह गया था। किसान रवींद्र, हरेंद्र, जयवीर, पुष्पेंद्र, नरेंद्र, जितेंद्र, रमन सिंह, श्यामवीर, अमरजीत, प्रवीण, विनोद कुमार, योगेश कुमार, राजदीप, रतन सिंह आदि ने बताया कि मिल को इस साल के शुरूआत में नीलाम कर दिया गया। अब दूसरा मालिक उसे चलाना चाहता है। जब उससे बकाया भुगतान के लिए कहा तो किसानों को कोई जवाब नहीं दिया। किसानों ने शुगर मिल पर जाकर हंगामा किया तो उसने 50 प्रतिशत भुगतान करने की बात कही। किसानों का कहना है कि अगर मिल की नीलामी में ऐसा कोई नियम था कि मिल खरीदने वाला केवल 50 प्रतिशत भुगतान करेगा तो वह उनको कागज दिखाए। इसके बावजूद उनको कागज नहीं दिखाया गया। वे पूरा भुगतान लेने पर अड़े हैं। इस मांग को लेकर ही किसानों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया और प्रशासन को ज्ञापन सौंप भुगतान नहीं कराने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed