{"_id":"59dd25fc4f1c1bcf538b6a7c","slug":"sugar-mills-declared-crushing-dates","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों की पेराई तिथियां घोषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों की पेराई तिथियां घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
रमाला मिल की बोर्ड बैठक लेते जीएम एके चौहान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद की चीनी मिलों ने नए गन्ना पेराई सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। सहकारी क्षेत्र की बागपत और रमाला चीनी मिल 30 अक्तूबर को पेराई शुरू करेगी। जबकि मलकपुर चीनी मिल के 23 अक्तूबर तक सत्र शुरू करने की संभावना है।
रमाला मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह करेंगे। पिछले सत्र के बकाया भुगतान में से दीपावली से पहले चार दिन का गन्ने का भुगतान कराने की प्रयास किया जाएगा।
जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया रमाला और बागपत चीनी मिल का पेराई सत्र 30 अक्तूबर से शुरू होगा। इसके लिए चीनी मिलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। रमाला मिल के उच्चीकरण का कार्य भी होना है।
विज्ञापन
भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह तुगाना ने बताया मिल के सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 30 अक्तूबर से मिल का पेराई सत्र शुरू होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया मिल पर 16 दिन का बकाया गन्ने का भुगतान है। इसमें से दीपावली से पहले चार दिन का भुगतान मिल से जुड़े किसानों को करा दिया जाएगा।
पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि सर्वे के दौरान किसानों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही करें। इस दौरान जीएम एके चौहान, सीसीओ चंद्रपाल सिंह, डॉयरेक्टर राजपाल सिंह, जगपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, महावीर सिंह, मनोज, सचिन, धर्मवीर मौजूद रहे। उधर, बागपत चीनी मिल का पेराई सत्र भी 30 अक्तूबर को ही होगा। मलकपुर चीनी मिल का पेराई सत्र 23 अक्तूबर से शुरू होने की उम्मीद है।