{"_id":"5e1621cc8ebc3e87b84dece7","slug":"study-students-with-hard-work-tanu-tomar-baraut-news-mrt4626684145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत के साथ पढ़ाई करें छात्र- यूपी टॉपर छात्रा तनु तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत के साथ पढ़ाई करें छात्र- यूपी टॉपर छात्रा तनु तोमर
विज्ञापन
मेहनत के साथ पढ़ाई करें छात्र : तनु तोमर
बड़ौत (बागपत)। जैसे-जैसे यूपी बोर्ड परीक्षा नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे छात्र-छात्राएं टेंशन में दिख रहे है। उधर पिछले वर्ष यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की यूपी टॉपर छात्रा तनु तोमर ने छात्रों से अपील की है कि वे परीक्षा को लेकर बिल्कुल भी टेंशन न ले। कोशिश करें परीक्षा समाप्ति तक मोबाइल से दूर रहे और फालतू चीजे पढ़ने के बजाएं जितना आप पढ़ चुके है, उसका रिवीजन करें।
बता दे कि तनु तोमर पुत्री हरेंद्र तोमर फतेहपुर पुट्ठी गांव की रहने वाली है। वह श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा रही है। तनु तोमर ने गत वर्ष यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूपी टॉपर किया था। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जब तनु तोमर से बातचीत की गई तो उनका कहना है कि यह सामान्य बात होती है कि परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही छात्र टेंशन में आ जाते है। छात्र यह सोचने लगते है कि परीक्षा में कितने अंक आऐंगे। कम नंबर आने पर अभिभावक क्या कहेंगे। तरह-तरह के सवाल छात्रों को परेशान करते है। उन्होंने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे परीक्षा को लेकर टेंशन न ले। कड़ी मेहनत व लग्न से पढ़ाई करें। साथ ही कोशिश करें कि परीक्षा समाप्ति तक मोबाइल से दूर रहे। उन्होंने बताया कि यह समय अब फालतू चीजों को पढ़ने का नहीं बचा है, कोशिश करें कि जितनी आपने पढ़ाई की है, उसका रिवीजन करें। किसी तरह घबराएं नहीं। अपने अंदर आत्मविश्वास रखे। किसी प्रकार का तनाव न रखें।