फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Study is being done by making inspiration partner

प्रेरणा साथी बनाकर कराई जा रही है पढ़ाई

Mon, 28 Jun 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Study is being done by making inspiration partner
बिनौली। बिनौली प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की प्रधानाध्यापक कविता सिंह ने छात्र और छात्राओं को घर बैठे ही शिक्षा दिलाने की पहल कर दस प्रेरणा साथी चयनित किए हैं। जिनके पास मोबाइल हैं। चयनित प्रेरणा साथियों ने मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रेरणा साथी मोना, सोनिया ,सुमैया ,शिवा, इकरा ,बॉबी ,रिया , नुसरत वैष्णवी, आकांक्षा स्कूल के छात्र छात्राओं को पढ़ाने में अपना सहयोग दे रहे हैं। साथ ही कविता सिंह ने प्रेरणा साथियों का एक व्हाट्स एप ग्रुप भी बनाया है । इसमें मिशन प्रेरणा की ई- पाठशाला फेस -4 की सामग्री भेजी जा रही है। प्रेरणा साथी छात्र छात्राओं को टीवी पर प्रसारित हो रही शैक्षणिक सामग्री देखने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं और अभिभावकों के मोबाइल में प्रेरणा लक्ष्य एप, दीक्षा एप ,रीड एलॉग एप भी इंस्टाल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक कविता सिंह ने प्रेरणा साथी को शिक्षण कार्य कराने के लिए शैक्षणिक सामग्री चौक , बोर्ड जैसी सामग्री भी उपलब्ध करा दी है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाध्यापक कविता सिंह को विनय कुमार, रेनू ,मीनू, ममता ,रचना , संगीता, दिव्या का भी सहयोग मिल रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed