फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students will study through Diksha app during holidays, website released

Baghpat News: छुट्टियों में दीक्षा एप से पढ़ेंगे विद्यार्थी, वेबसाइट जारी की

Mon, 26 May 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Students will study through Diksha app during holidays, website released
बागपत। विद्यार्थियों की छुट्टी में भी पढ़ाई बंद नहीं होगी। वह दीक्षा एप से घर बैठे पढ़ाई करेंगे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वेबसाइट भी जारी कर दी है। विभाग की वेबसाइट पर हर विषय का पाठ्यक्रम मौजूद है और अपनी सुविधा अनुसार पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टी के दौरान भी विद्यार्थियों की शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित न हो इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बच्चों को घर बैठे पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इससे खेलकूद के बीच समय निकालकर विद्यार्थी पढ़ाई कर सकते है। विभाग का उद्देश्य है कि विद्यार्थी पढ़ाई में कमजोर न रहे और छुट्टी में आराम से पढ़ाई कर सकें। डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी विषयों की पुस्तकें अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी हैं। इसके अतिरिक्त, परिषद द्वारा संचालित दीक्षा ऐप के माध्यम से विद्यार्थी ग्रीष्म अवकाश में भी ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर दीक्षा ऐप और यूट्यूब के लिंक दिए गए हैं, जिससे छात्र अपनी कक्षा व विषय चुनकर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि छुट्टियों के दौरान भी विद्यार्थियों को घर के लिए गृह कार्य दिया जाता है। एप के माध्यम से बच्चे अपनी शंकाओं का समाधान भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समग्र शिक्षा नितिन कुमार ने बताया कि छुट्टियों में समय का सदुपयोग करने के लिए पढ़ाई के सभी कंटेंट विभागीय वेबसाइट पर मौजूद हैं। वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाकर नीचे की बाईं तरफ महत्वपूर्ण लिंक के कॉलम में एनसीईआरटी व दीक्षा से संबंधित लिंक दिए गए हैं। जहां जाकर विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी पुस्तक की पीडीएफ डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही दीक्षा एप पर अपना खाता बनाकर भी वहां मौजूद वीडियो से पढ़ाई का सहारा लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed