{"_id":"63ce7531b4d0f50a54785bd9","slug":"students-will-make-human-chain-vehicles-will-remain-closed-baghpat-news-c-14-1-89281-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छात्र-छात्राएं बनाएंगे मानव शृंखला, वाहन रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छात्र-छात्राएं बनाएंगे मानव शृंखला, वाहन रहेंगे बंद
Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान
बागपत। सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां से बड़ौत तक मानव शृंखला बनाई जाएगी। जिसमें करीब पांच हजार छात्र-छात्राएं, सरकारी विभागों के कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं व एनजीओ के पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी को सड़क सुरक्षा के लिए ऑनलाइन शपथ दिलाई जाएगी। सोमवार सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक खेकड़ा से बड़ौत तक नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
यातायात पुलिस प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि खेकड़ा के डूंडाहेड़ा से बागपत, बड़ौत व शामली जाने वाले सभी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व बड़ौत से दिल्ली व गाजियाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को बड़ौत से अमीनगर सराय से पिलाना भट्ठा होते हुए ढिक़ौली, चिरौड़ी, बंथला से निकाला जाएगा।
इस तरह ही गाजियाबाद व दिल्ली से शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर जाने वाले वाहन वापस जा सकते है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से मवीकलां में वाहन नहीं उतरने दिए जाएंगे तो सोनीपत से निवाड़ा होते हुए आने वाले वाहन भी रोके जाएंगे।
विज्ञापन
--
एडीएम ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग की बैठक
कलक्ट्रेट सभागार में रविवार दोपहर को एडीएम प्रतिपाल चौहान ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में मानव शृंखला बनाकर शपथ दिलाए जाने के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक की। अधिकारियों को बताया कि कार्यक्रम को अनुशासित रूप से कराने के लिए उनकी जिम्मेदारी है और उसमें किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। वहां सभी अधिकारियों को सामग्री भी सौंपी गई और उनको बताया कि शपथ दिलाने का कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे होगा। उससे पहले मानव शृंखला बनाकर तैयारी पूरी की जाएगी।