{"_id":"6287d525c0c4397b6505c2ba","slug":"students-will-get-food-security-allowance-for-holidays-baghpat-news-mrt5893234178","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को मिलेगा छुट्टियों का खाद्य सुरक्षा भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को मिलेगा छुट्टियों का खाद्य सुरक्षा भत्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्तर पर 9.4 किलो और उच्च प्राथमिक स्तर पर 13.05 किलो राशन का किया जाएगा वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को छुट्टियों का खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाएगा। योजना अंतर्गत प्राथमिक स्तर के छात्रों को 9.4 किग्रा और उच्च प्राथमिक स्तर के छात्रों को 13.05 किग्रा राशन का वितरण किया जाएगा।
जिले के 332 प्राथमिक, 64 उच्च प्राथमिक, 136 कंपोजिट विद्यालय, 71 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, 52 वित्तविहिन विद्यालय और 19 राजकीय विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के 95 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत इन बच्चों के अभिभावकों के खातों में खाद्य सुरक्षा भत्ता और राशन का वितरण किया जाएगा। इसमें प्राथमिक स्तर पर प्रत्येक छात्र को 637 रुपये और उच्च प्राथमिक स्तर के प्रत्येक छात्र को 901 रुपये खाद्य सुरक्षा भत्ता और प्राथमिक स्तर पर 9.4 किग्रा और उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र को 13.04 किग्रा राशन का वितरण किया जाएगा।
वर्जन
कोरोना संक्रमण के दौरान 24 मार्च से 31 अगस्त तक स्कूल बंद रहे। वहीं, 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश है। रविवार और सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर बच्चों के अभिभावकों के खातों में खाद्य सुरक्षा भत्ता और खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।-फैजान शैरफ, जिला समन्वयक