{"_id":"6a26b86a806d4fbfa60383e0","slug":"students-were-trained-in-javelin-throwing-and-judo-karate-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-153082-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विद्यार्थियाें को भाला चलाने, जूडो-कराटे का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विद्यार्थियाें को भाला चलाने, जूडो-कराटे का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बड़ौत में चल रहे शिविर में संस्कार के साथ आत्मरक्षा के दिए टिप्स
फोटो संख्या 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में चल रहे संस्कार शिविर में सोमवार को विद्यार्थियों को भाला चलाने और जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संस्कारित करने के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए तैयार करना है। शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और राष्ट्र उत्थान के लिए संगठित होने का पाठ भी पढ़ाया गया।
शिविर में रवि शास्त्री ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं का संस्कारित होना आवश्यक है ताकि वे समाज में जागरूकता ला सकें। शास्त्री ने अच्छी विचारधारा बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। शिविर में विद्यार्थियों को संस्कार का पाठ पढ़ाया गया। सभा के कोषाध्यक्ष कपिल आर्य ने संगठन की शक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों को संगठित होकर राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। विद्यार्थियों को संस्कार के साथ आत्मरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। उन्हें घर जाकर शिविर के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर तरुण तोमर, राजकुमार त्यागी, धर्मपाल त्यागी, कपिल आर्य, मीरा वर्मा, हरेंद्र आर्य और रामपाल तोमर सहित कई लोग उपस्थित रहे।