फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students try to kidnap in baraut

छात्र को अगवा करने की कोशिश   

Thu, 15 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 15 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Students try to kidnap in baraut
अपहरण
बागपत के बड़ौत में होटल मैनेजमेंट के एक छात्र को मंगलवार की शाम कार में सवार पांच-छह बदमाशों ने अगवा कर लिया। जब बदमाश छपरौली रोड पर पहुंचे तो शोर मचाने पर छात्र को कार से फेंककर भाग गए। घायल अवस्था में उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र कपिल पुत्र सुबोध किदवई नगर बड़ौत का रहने वाला है। वह देहरादून में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है। वह घर आया हुआ था। मंगलवार की शाम वह घर से पैदल ही बाजार जा रहा था। इसी दौरान कार में सवार पांच-छह बदमाश आए और पिटाई कर उसे गाड़ी में डाल ले गए। जब वे छपरौली रोड़ पर पूर्वी यमन नहर के पास पहुंचे तो कपिल ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग कार के पीछे दौड़े तो कार में सवार बदमाश उसे चलती कार से फेंककर भाग निकले। घायल अवस्था में वह कोतवाली पहुंचा और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार में सवार बदमाशों की तलाश की, लेकिन हाथ नहीं लग सके है।
विज्ञापन


इस संबंध में उसने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि जांच में अभी तक यह मारपीट का मामला लग रहा है। इसकी जांच कराई जा रही है। वहीं बावली रोड पर विपुल निवासी बरवाला जो नगर के एक कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसकी पांच-छह छात्रों ने बेरहमी से पिटाई की और भाग निकले। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed