फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students took out voter awareness rally

विद्यार्थियों ने शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली

Mon, 25 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Students took out voter awareness rally
बड़ौत। विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को नगर के मुख्य मार्गों से मतदाता जागरूकता रैली निकाली और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई का प्रथम एक दिवसीय शिविर मतदान दिवस के रूप में मनाया। इससे पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता जैन के निर्देशन में स्वयं सेवकों कॉलेज परिसर से शिविर स्थल तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. प्रॉविता खत्री ने हरी झंडी दिखाकर रैली को कॉलेज परिसर से रवाना किया। रैली में छात्राएं स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाती हुई चली। रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, और नया बाजार होते हुए शिविर स्थल श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर पर समाप्त हुई। इसमें शीबा खान, निधि, आंचल गुप्ता, प्रज्ञा जैन, रितिका जैन, पारूल, अजरा, शिवानी, रिया जैन आदि का सहयोग रहा।

जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत में राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई ने मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसका शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतीश चंद शर्मा व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रानी ने किया। इसमें पलक शर्मा, विधि अंजली, काजल तोमर प्रिया, साक्षी, शिवानी, सलोनी, डॉ. मदन पाल, डॉ. अलका रानी, डॉ. नीलम राणा, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. अमित पांडे, डॉ. पूनम मलिक, अमित सिवाच शामिल रहे। उधर जनता वैदिक कॉलेज की रासेयो द्वितीय इकाई का एक दिवसीय शिविर महाविद्यालय में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि निगम के निर्देशन पर मतदाता दिवस के रूप में मनाया। इसमें डॉ. जोगेंद्र सिंह, डॉ. एके शर्मा, डॉ. एमएस राठी, डॉ. हीरालाल, नितिन, सागर व कृष्णपाल का योगदान रहा। इसी कॉलेज की रासेयो की प्रथम व तृतीय इकाई ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुराज सिंह के निर्देशन में एक दिवसीय शिविर मतदाता दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें शिवम, भारत, राजकुमार, जयदेव, रिंकू, आशीष, शहराज, जितेंद्र, अमित का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed